🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

मोटरसाइकिल व मोबाइल बिक्री के लिए ग्राहक तलाश कर रहा आरोपी आया पूंजीपथरा पुलिस के हाथ

On: October 15, 2021 5:59 PM

● आरोपी स्थानीय प्लांट का कर्मचारी, आरोपी से बिना नंबर प्लेटिना बाइक और रियल मी कंपनी का मोबाइल जप्त रायगढ। (वायरलेस न्यूज़) आज दिनांक 15.10.2021 के दोपहर थाना प्रभारी पूंजीपथरा निरीक्षक कृष्णकांत सिंह को बंजारी मंदिर के पास एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेटिना मोटरसाइकिल एवं रियल-मी मोबाइल बिक्री के लिए ग्राहक तलाश करने कि सूचना मुखबिर से मिला । थाना प्रभारी द्वारा थाने से सहायक उपनिरीक्षक विजय एक्का, प्रधान आरक्षक गौतम ठाकुर, आरक्षक वीरेंद्र कंवर, अमृत सिंह को मौके पर जाकर तस्दीक करने निर्देशित किए। पूंजीपथरा स्टाफ संदेही को बंजारी मंदिर के समीप तिवारी होटल के पास बाइक व मोबाइल बिक्री के लिए लोगों से चर्चा करते समय पकड़े । संदेही स्थानीय प्लांट में काम करना तथा अपना नाम कुलदीप सिंह बताया जिससे पुलिस टीम बिक्री की जाने वाली बाइक के कागजात की मांग करने पर आरोपी सक्ते में आ गया और तीन-चार दिन पहले तराईमाल से बाइक की चोरी व एक महिला का मोबाइल चोरी करना बताया। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर प्लैटिना मोटरसाइकिल कीमती करीब ₹50,000 तथा एक रियल-मी मोबाइल कीमती ₹15,000 ( कुल बजाफ्ता ₹65,000) की बरामदगी कर चोरी की मशरूका रखने के अपराध में आरोपी *कुलदीप सिंह सिदार पिता लोटन सिंह सिदार उम्र 27 वर्ष निवासी बेलझरिया मडियापिट्ठा थाना मरवाही जिला बिलासपुर हाल मुकाम सिंघल इंटरप्राइजेज तराईमाल थाना पूंजीपथरा* पर थाना पूंजीपथरा में धारा 41(1+4)CrPC/379 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment