🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

विजयादशमी पर पाली थाना में की गई शस्त्र पूजा

On: October 15, 2021 5:51 PM

कोरबा पाली (वायरलेस न्यूज़) -पाली थाना में शुक्रवार की सुबह पाली थाना में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ शस्त्र पूजन किया गया। पूजा अर्चना श्री हरि उर्फ भोला नाथ शर्मा बजरंग चौक पाली के द्वारा की गई।
विजयादशमी को लेकर एक ओर जहां पूरे क्षेत्र में हर्षोल्लास देखा गया। लोग सुबह से ही दशहरा को धूमधाम से मनाने तैयारी में जुटे रहे। दूसरी ओर पुलिस विभाग ने परंपरा के अनुसार पाली थाना में शस्त्र पूजन किया। इसके लिए थाना पाली में पहले से ही पूरी तैयारी कर ली गई थी। पूजा स्थल में सजावट के साथ ही विभिन्न प्रकार के शस्त्रों को भी रखा गया था। पूजन के लिए पुजारी को आमंत्रित किया गया था। विधि विधान से शस्त्र पूजन किया गया। हवन व आरती के पश्चात वहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के अलावा अन्य गणमान्य नागरिकों को प्रसाद वितरित किया गया। शस्त्र पूजन के संबंध में कई किवदंती प्रचारित है। जानकारों की मानें तो भगवान श्रीरामचंद्र द्वारा लंका के राजा रावण का वध दशहरा के दिन किया गया था।

इस जीत के बाद भगवान श्रीराम द्वारा असत्य पर सत्य को जीत दिलाने वाले शस्त्रों की पूजा की गई थी। इसी तरह वर्षों पहले से ही शस्त्रों की पूजन करने की परंपरा चली आ रही है। बताया जा रहा है कि शस्त्रों के पूजा के पीछे आमजन की सुरक्षा व शांति स्थापित करने की कामना होती है। भारत में भी वर्षो से यह परंपरा रही है कि अस्त्र-शस्त्र का प्रयोग निर्बल व असहाय लोगों की सुरक्षा के साथ ही समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए की जाए। यह परंपरा को पुलिस विभाग द्वारा आज भी निभाया जा रहा है। पाली थाना में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में थाना प्रभारी पौरूष पुर्रे, SI एल पी लहरे , ASI पुष्पक सिंह ठाकुर , प्रधान आरक्षक जवाहर सिंह राज,अश्वनी निरंकारी , प्रवीण नरडे,आरक्षक नरेंद्र पाटनवार किशन जोशी , चंद्रशेखर, चंद्रविजय चंद्रा, रमेश कश्यप, जीवन कंवर, कृष्णा , नीलेश , संजय, गीतेश देवागन, नरेंद्र नागेश,राजेश राठौर, सुनील कंवर,विनोद नाथ योगी, नारायण कश्यप,रवि गुप्ता, इंद्र देव, प्रेम कंवर, संजू श्रीवास, सरजीत सिंह, अनिल कुर्रे, अनीता राज, सावित्री कंवर,उपस्थित थे। इस अवसर पर पाली थाना प्रभारी पौरूष पुर्रे ने समस्त क्षेत्रवासियों को दशहरे के पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी साथ ही रावण दहन के पर्व को शांति व सौहाद्र पूर्वक मनाते हुए क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील भी की है।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment