रायगढ। (वायरलेस न्यूज़ दिनांक 14.10.2021) की रात्रि करीब 22:00 बजे थाना प्रभारी कोतरारोड निरीक्षक चमन सिन्हा को ग्राम नवरंगपुर आंगनबाड़ी मैदान में कुछ जुआरियों द्वारा जुआ फड लगाकर जुआ खेलने की सूचना दिया गया । थाना प्रभारी द्वारा पेट्रोलिंग पार्टी को मौके पर पहुंचने निर्देशित कर जुआ रेड करने रवाना हुए । मौके पर पुलिस टीम द्वारा दो जुआ फड पर जुआ खेल रहे आरोपियों को घेराबंदी कर पकड़ा गया है । दोनों जुआ फड पर जुआ खेलते पकड़े गए आरोपियों एवं फड से *कुल नगदी ₹10,530 तथा 52 पत्ती ताश की गड्डी, अधजली मोमबत्ती* की जब्ती की गई है ।जुआरियों पर थाना कोतरारोड़ में 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है ।
एक जुआ फड पर गिरफ्तार आरोपी– (1) रामदयाल साहू पिता महेत्तर लाल साहू उम्र 34 वर्ष साकिन नवरंगपुर (2) निरंजन नायक पिता जानकी राम नायक 38 वर्ष साकीन नवरंगपुर (3) लोकेश्वर निषाद पिता बेदराम निषाद उम्र 32 वर्ष साकिन तारापुर थाना कोतरारोड़ (4) नेतराम साहू पिता पुनी राम साहू 29 वर्ष साकीन नकझर थाना मालखरौदा जिला जांजगीर चांपा जिनके कब्जे से रकम ₹5,200 एवं ताश की गड्डी , जली हुई मोमबत्ती जप्त की गई है ।
दूसरे जुआ फड पर गिरफ्तार– (1) ज्वाला प्रसाद पिता आनंद राम खूंटे उम्र 27 वर्ष साकीन कोटमी थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा (2) महेश राम सिदार पिता दयाराम सुदार उम्र 30 वर्ष साकीन कोटमी थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा (3) दिगंबर डेहरिया पिता मालिकराम डेहरिया उम्र 26 वर्ष शौकीन कोटमी थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा (4) योगेश महंत पिता सुफल दास महंत उम्र 27 वर्ष साकिन कोटमी थाना डभरा जिला जांजगीर चांपा जिनके कब्जे से जुमला रकम ₹5,330 एवं ताश की 52 पत्ती, जला हुआ मोमबत्ती जप्त की गई । थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक चमन सिन्हा के साथ पेट्रोलिंग स्टाफ प्रधान आरक्षक प्रेम सिदार, आरक्षक महेश पंडा, संदीप कौशिक, राजेश खांडे, विकास प्रधान की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 29, 2026विश्व हृदय दिवस पर एसईसीएल मुख्यालय में हृदय स्वास्थ्य जागरूकता वेबिनार आयोजित
छत्तीसगढ़September 29, 2026राजनीतिक मतभेद लोकतंत्र का हिस्सा, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाते समय तथ्यों और प्रमाणों का सम्मान किया जाना चाहिए
बिलासपुरSeptember 29, 2026सेवा संकल्प अभियान के तहत तखतपुर में विकासखंड स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता संपन्न,45 संकुलों के 90 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा, जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए प्रतिभागियों का चयन,भाषण में उमंग कुमार श्रीवास प्रथम ,समीर खांडे द्वितीय,रुद्र सूर्यवंशी चोरभट्टी कला ने तृतीय स्थान हासिल किया
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके

