रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़ , 23 अक्टूबर2021 ) / कोरोना महामारी से बचाव के लिए तेजी से हो रहे वैक्सीनेशन कार्य में छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला देश में सर्वोच्च स्थान पर है। छत्तीसगढ़ के जिला रायगढ़ की वैक्सीनेशन रेट 79.66 प्रतिशत है। एक निजी चैनल के सर्वेक्षण में जारी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन का कार्य कुशलता पूर्वक जारी है। यहां वैक्सीन के लिए क्षेत्र में व्यापक स्तर पर जनजागरूकता का कार्य किया जा रहा है। इससे राज्य में वैक्सीनेशन के कार्य को तेज गति मिली है। इस दौरान लोगों को टीकाकरण के फायदों के बारे में अवगत कराया जा रहा है। साथ ही तेजी से वैक्सीनेशन कार्य के लिए कुशल रणनीति भी बनाई गई है। इसी का परिणाम है कि छत्तीसगढ़ का रायगढ़ जिला देश के तेजी से वैक्सीनेशन वाले जिलों में सबसे टॉप पर पहुंच गया है। इसके लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने कलेक्टर श्री भीम सिंह व रायगढ़ जिला प्रशासन सहित पूरे जिलेवासियों और टीकाकरण कार्य में जुटी पूरी टीम को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
गौरतलब है कि देश में तेजी से वैक्सीनेशन वाले टॉप जिलों अंतर्गत रायगढ़ जिला में 79.66 प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य पूरा हो चुका है। इसी तरह हिमाचल प्रदेश का हमीरपुर जिला 72.21 प्रतिशत वैक्सीनेशन के साथ द्वितीय स्थान पर है। इसके बाद उत्तराखण्ड के चमोली जिला में 70.81 प्रतिशत, उत्तराखण्ड के ही चम्पावत जिला में 70.21 प्रतिशत, गुजराज के नर्मदा जिले में 69.51 प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है। केरल के वायनाड जिला में 66.73 प्रतिशत, ओडिशा के गंजम जिला में 64.75 प्रतिशतए जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में 61.55 प्रतिशत और त्रिपुरा के धलाई जिला में 61.55 प्रतिशत वैक्सीनेशन का कार्य हो चुका है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

