चिरमिरी- (वायरलेस न्यूज़)
गत दिनों पोडी निवासी राजा मुखर्जी द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म फ़ेसबुक पर अश्लील गाली गलौज एवं अभद्र टीप्पणी का प्रयोग किया गया। उक्त प्रकरण की जानकारी पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह को दी गई एवं उनके निर्देश पर प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए सीएसपी चिरमिरी, थाना प्रभारी चिरमिरी एवं थाना प्रभारी पोड़ी द्वारा पोड़ी थाने में सख्ती से कार्यवाही करते हुए आरोपी राजा मुखर्जी पर 151 जा.फौ. में कार्यवाही कर एसडीएम के सम्मुख पेश किया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने ऐसे मामलों को लेकर सभी थाना प्रभारीगण को इस संबंध में निर्देशित किया कि सोशल मीडिया जैसे सार्वजनिक प्लेटफ़ॉर्म पर अभद्र भाषा या अश्लील टिप्पणी का प्रयोग करने वालों पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार

