हीराखंड एक्सप्रेस राज्य सरकार के कारण या केन्द्र सरकार, किसके कारण बस्तर नही आ रही है?
जगदलपुर। बस्तर में हीराखंड एक्सप्रेस राज्य में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के कारण नही आ रही है, यह सवाल इसलिए उठ रहा है कि भाजपा सरकार के पूर्व मंत्री केदार कश्यप ने आज भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रवार्ता में बताया कि राज्य सरकार के द्वारा एनओसी नही दिये जाने के कारण ही हीराखंड एक्सप्रेस बस्तर से रेल विभाग नही चला पा रहा है। गौरतलब है कि पूर्व मंत्री का यह बयान उस वक्त आया है जब रेल विभाग ने विशाखापट्नम से किरंदूल के बीच दशकों से चल रही पैंसेजर सेवा को स्पेशल ट्रेन के रूप में चलाने को घोषणा कर दी है और यह ट्रेन 18 दिसंबर से फिर से के के लाईन पर दौडऩे लगेगी। इस मामले पर कांग्रेस के कई नेताओं से दूरभाष पर संपर्क करने का प्रयास किया गया लेकिन फोन नही उठाने के कारण कांग्रेस की प्रतिक्रिया नही मिल सकी है। गौरतलब है कि हीराखंड एक्सप्रेस का संचालन विगत दो महीने से रेल विभाग कोरापुट से चला रहा है इसके लिए छत्तीसगढ़ की राज्य सरकार या केन्द्र की मोदी सरकार कौन जिम्मेदार है यह सवाल गहराने लगा है, क्योकि अभी तक जनप्रतिनिधि बस्तर में रेल सुविधा बहाल करने के लिए रेलमंत्री को पत्र लिखते रहे है किसी ने भी राज्य सरकार को पत्र नही लिखा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 22, 2026धन गुरु नानक दरबार की प्रभात फेरी में उमड़ा श्रद्धा और भक्ति का सैलाब,सिंधी कॉलोनी से गायत्री मंदिर तक निकली प्रभात फेरी, जगह-जगह संगत का हुआ भव्य स्वागत
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 20, 2026धन गुरु नानक दरबार डेरा संत बाबा थाहिरियां सिंह दरबार साहिब से प्रभात फेरी मुख्य डाकघर, मध्य नगरी चौक से आजाद नगर तक निकाली गई
बिलासपुरNovember 19, 2026बिलासपुर कांग्रेस कमेटी द्वारा मनाया गया पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जी की जन्म जयंती दी गयी विनम्र श्रद्धांजलि
अपराधNovember 19, 2026तत्काल टिकट दलाली में रेलवे कर्मचारी गिरफ्तार, आरपीएफ चांपा ने खोली मिलीभगत की परतें

