→ आरोपी- नियामुल हुसैन गिरफ्तार ।
पाली कोरबा (वायरलेस न्यूज़) मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय कोरबा श्री भोजराम पटेल द्वारा क्षेत्र में अवैध कारोबारियों के विरुद्ध जुआ सटटा, आबकारी एक्ट के तहत सख्त कार्यवाही किये जाने के संबंध में दिये गये निर्देशों के परिपालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा व श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री लितेश सिंह के मार्गदर्शन पर विशेष अभियान के तहत जुआ, सटटा, आबकारी की कार्यवाही किये जाने हेतु मुखबिर लगाया गया था। जो आज दिनांक 24/10/2021 को दौरान टाउन पेट्रोलिंग जुआ, सटटा, अवैध शराब पतासाजी के मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रेल्वे स्टेशन गेवरारोड के सामने नियामुल हुसैन नामक व्यक्ति लोगों से रूपये पैसे लेकर सटटा पटटी में सटटा नंबर लिखकर सटटा खिला रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही किया गया जो कुछ व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये तथा नियामुल हुसैन रंगेहाथ सटटा खिलाते मिला, जिससे नगदी रकम 2250 रूपये, एक डाट पेन व सटटा पटटी को जप्त किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा- 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लीलाधर राठौर, सउनि परमेश्वर राठौर, आरक्षक विशाल वर्मा व श्याम गबेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। थाना कुसमुण्डा पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है तथा आगे भी इस तरह की कार्यवाही जारी रहेगी।
नाम आरोपी- नियामुल हुसैन पिता अबुल हुसैन उम्र 35वर्ष निवासी इमलीछापर थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.)
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

