रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) आज दिनांक 24/10/2021 के शाम करीब 17:00 बजे करीब पांच साल की लड़की जूटमिल की ओर जाने वाली ओवरब्रिज के ऊपर अकेली पुलिस चौकी जूटमिल स्टाफ को मिली । स्टाफ बच्ची को लेकर चौकी आया और चौकी प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव को बालिका अकेले ओवरब्रिज के ऊपर मिलना बताया । बच्ची अपना नाम नीतिफा पिता का नाम मोहम्मद रफीक बता रही थी । बच्ची डरी हुई थी, अपने घर का पता व परिजनों को मोबाइल नम्बर नहीं बता पाई । तत्काल चौकी प्रभारी व स्टाफ थाना, चौकी के व्हाटसअप ग्रुप तथा अपने-अपने संपर्क नम्बरों व अन्य व्हाटसअप ग्रुप में गुम बच्ची के परिजनों के संबंध में सूचना देने बच्ची का फोटो वायरल किया गया । कुछ ही देर बाद इंदिरानगर से बच्ची के परिजन चौकी प्रभारी को मोबाइल पर सम्पर्क किये और चौकी पहुंचे । बच्ची और उसके परिजन भी बालिका अकेले कैसे मार्केट और फिर ओव्हरब्रिज की ओर पहुंची, बता नहीं पा रहे हैं । बहरहाल चौकी जूटमिल पुलिस की तत्परता से बड़ी घटना टल गई ।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

