रायगढ़।(वायरलेस न्यूज़) रायगढ़ शहर के जूटमिल इलाके में स्थित कालिंदी कुज के पास आज सुबह घर के बाहर खड़ी एक छोटा हाथी वाहन में अचानक आग लगने से अफरा तफरी फैल गई। इस वाहन में आयल पेंट के अलावा अन्य सामान रखा हुआ था और देखते ही देखते भयंकर आग ने पास के मकान के साथ साथ दो अन्य गाडियों को भी अपनी चपेट में ले लिया।
सूचना मिलने के बाद नगर निगम की फायर बिग्रेड व जूटमिल पुलिस चौकी टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काफी मशक्कत के बाद काबू पाया। स्थानीय पार्षद ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे सबसे पहले घर के बाहर खड़ी छोटी पिकअप में आग लगी और लोगों ने उसे बुझाने के साथ साथ सामान को निकालने का प्रयास किया लेकिन भारी आग देखते ही देखते इतनी फैल गई कि उसमें रखे सामान व टंकी फट गई जिससे अफरा तफरी फैल गई। क्षेत्र के पार्षद विनोद कुमार महेश ने यह भी बताया कि इस आग से पास के मकान व एक कपड़ा दुकान में भी काफी नुकसान पहुंचा है और दो अन्य गाड़ियां भी इसकी चपेट में आ गई थी। अचानक लगी इस आग से दस लाख रूपए से भी अधिक का नुकसान होना बताया जा रहा है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

