रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) पूर्वी भारत का मोस्ट पापुलस ट्रेड शो ‘इंटरनेशनल इमेज क्राफ्ट एंड वीडियो एक्सपो Ó का आयोजन इस साल भी 29 से 31 अक्टूबर तक कोलकाता के नेताजी खुदीराम इंडोर स्टेडियम में किया जा रहा है। इसमें शहर के प्रसिद्ध फोटोग्राफर कमल शर्मा हिस्सा लेंगे। वे रायगढ़ से 28 अक्टूबर को कोलकाता के लिए रवाना होंगे।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कमल शर्मा ने बताया कि ईस्ट जोन फोटो एंड विडियोग्राफी लवर्स एसोसिएश के तत्वावधान में पिछले 17 सालों से इंटरनेशनल इमेज क्राफ्ट फोटो एंड वीडियो एक्सपो का आयोजन कोलकाता में किया जा रहा है। इसके डायरेक्टर देश के सुप्रसिद्ध फोटोग्राफर शंकर दास पिकी दास हैं। इस फोटो एक्सपो से देश के युवा फोटोग्राफरों को बहुत कुछ नया सीखने और आगे बढऩे का अवसर मिलता है। नेताजी खुदीराम इंडोर स्टेडियम में आयोजन इस वीडियो फोटो एक्सपो में अंतरराष्ट्रीय स्तर के फोटोग्राफर व फोटो वीडियो से जुड़ी नामचीन कंपनियां भाग लेंगी, जो युवक-युवतियों को आधुनिक तकनीक से फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी की विस्तृत जानकारी देंगे।
श्री शर्मा इस फोटो एक्सपो में पिछले 17 सालों से हिस्सा ले रहे हैं। इस बार भी उन्हें आमंत्रित किया गया है। इस वीडियो फोटो एक्सपो में फोटो, वीडियो, फ्रेमिंग, एल्बम मेकिंग, प्रिंटिंग से संबंधित तकनीक की बारीकी से जानकारी दी जाएगी इमेज क्राफ्ट का इंटरनेशनल एक्जीबिशन भी लगेगी, जिसमें कैमरे, लैंस व अन्य उपकरण प्रदर्शित किए जाएंगे। ये उपकरण बिक्री के लिए भी उपलब्ध होंगे। उन्होंने अंचल के फोटोग्राफरों को भी इस फोटो एक्सपो मेें शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि इसके माध्यम से हमें बहुत कुछ नया सीखने को मिलेगा। साथ ही फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी के क्षेत्र में हो रहे नए शोध व आविष्कार की जानकारी मिलेगी।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

