🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अंडर 14 का ट्रायल संपन्न
भारी संख्या में शामिल हुए नन्हे खिलाड़ी

On: October 25, 2021 6:26 PM


रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़ ) जिला क्रिकेट संघ द्वारा सीएससीएस के निर्देश पर आने वाले सत्र के लिए अंडर 14 का ट्रायल लिया गया।
सचिव रामचंद्र शर्मा ने बताया कि अंडर 14 का ट्रायल संस्कार पब्लिक स्कूल कैंपस में सीमेंट पिच पर लिया गया। ट्रायल के पूर्व चयनकर्ता पंकज बोहिदार और महेंद्र साव ने बच्चों का फिटनेस टेस्ट लिया। तत्पश्चात चयनकर्ताओं ने खिलाडियों की गेंदबाजी और बल्लेबाजी दोनों के प्रदर्शन के आधार पर ट्रायल लिया। ट्रायल में अंतरिम टीम की लिस्ट जारी की गई, इन खिलाडियों की अंतिम सूची ट्रायल, कागजात जांच व मैच पश्चात जारी की जायेगी। फिलहाल जारी अंतरिम सूची इस प्रकार है
शुभम् पांडे, आयुष भगत, अंशुल सिंह, वरदान चौबे, अंकुश कुमार, रुद्राक्ष सिंह, सुदीप सिंह, प्रिंस दत्ता, विहान साहू, श्लोक चटर्जी, अनिरुद्ध अग्रवाल, आदित्य त्रिपाठी, रुद्रांश सिंघल, दैविक महामिया, मिस्बाह जफर, यशवर्धन सिंह, वरुण रोहड़ा, आकाश लहरे, हार्दिक वलेचा, आदित्य अग्रवाल, अथर्व मिश्रा, गतिक साव, सारांश अग्रवाल, नैतिक भोजवानी, निखिल पटेल शामिल हैं। चयनित खिलाडियों को जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष संतोष पांडेय, पंकज बोहिदार आदि ने बधाई देते हुए अपना अनुभव साझा किया, साथ ही आगे का कार्यक्रम जल्द ही बताया जाएगा, इसकी घोषणा की गई।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment