रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़ 24 अक्टूबर ) को चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक जी.पी. बंजारे के नेतृत्व में हमराह स्टाफ द्वारा ग्राम तेलीकोट के रवि भारती घर पर अवैध महुआ शराब बिक्री करने की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा शराब रेड कार्यवाही किया गया।
रेड कार्यवाही में आरोपी के कब्जे से 20-20 लीटर क्षमता वाली 02 प्लास्टिक जरकीन में भरी करीब 40 लीटर महुआ एवं 02-02 लीटर वाली 04 प्लास्टिक बाटल में भरी करीब 08 लीटर महुआ शराब,जुमला करीब 48 लीटर महुआ शराब कीमती करीब 9600- रूपये जप्त किया गया है। आरोपी रवि भारती पिता स्व. राजू भारती उम्र 28 वर्ष ग्राम तेलीकोट चौकी खरसिया के विरूद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट की कार्रवाई कर रिमांड पर भेजा गया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया निमिषा पांडे के मार्गदर्शन में खरसिया पुलिस क्षेत्र में लगातार अवैध जुआ सट्टा, शराब पर कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

