रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़) घरघोड़ा अनुविभाग अंतर्गत कंचनपुर निवासी 85 वर्षीय वृद्ध महिला श्रीमती हेमकुंवर द्वारा अपनी जमीन तथा मकान में बड़े पुत्र द्वारा कब्जा कर उन्हें बेदखल करने की शिकायत लेकर कलेक्ट्रेट पहुंची थी। कलेक्टर भीम सिंह ने महिला व उनके परिवार जनों से मुलाकात कर उनकी समस्या सुनी तथा मौके से ही एसडीएम घरघोड़ा को महिला की शिकायत पर तत्काल कार्यवाही करते हुए उन्हें उनके आवास व जमीन का कब्जा वापस दिलवाने के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि तहसील घरघोड़ा अंतर्गत ग्राम कंचनपुर निवासी 85 वर्षीय वृद्ध महिला हेमकुंवर पति-श्री दौलतराम को शासन द्वारा अपने हक की भूमि पर आबादी पट्टा प्रदान किया गया था। जिस पर महिला द्वारा मकान निर्माण कर निवास कर रही थी। लेकिन उसके बड़े पुत्र द्वारा महिला को बेदखल करते हुए उस मकान पर अपना कब्जा कर लिया गया है। इस संबंध में महिला ने आज परिवारजनों के साथ कलेक्टर भीम सिंह के समक्ष अपनी बात रखी। कलेक्टर श्री सिंह ने एसडीएम घरघोड़ा को महिला को तत्काल उनके आवास व जमीन का कब्जा वापस दिलवाने के निर्देश दिए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

