(पुष्पेन्द्र श्रीवास कोरबा वायरलेस न्यूज़ ): जिले के कटघोरा वनमंडल के पसान रेंज से जामुन के कीमती लकड़ी को काटकर पड़ोसी जीपीएम जिला ले जाने की योजना वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रियता से विफल हो गई। वन विभाग ने मौके पर दबिश देकर परिवहन में लगे एक ट्रैक्टर व तीन लोगों को रंगे हाथों धर दबोचा। 13 ल_ा लकड़ी भी जब्त हुआ है। आगे की कार्रवाई जारी है। पकड़े गए सभी आरोपी पेण्ड्रा-गौरेला जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार डीएफओ कटघोरा श्रीमती शमा फारूखी को सूचना मिली थी कि कुछ लोग कटघोरा डिविजन के पसान रेंज अंतर्गत सेमरा सर्किल के ग्राम नानडांड (सारिसमार) में जामुन के पेड़ को काटकर पड़ोसी गौरेले पेंड्रा व मरवाही ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। इस सूचना को डीएफओ ने गंभीरता से लेते हुए एसडीओ व अपने मातहतों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। डीएफओ के निर्देशानुसार एवं एसडीओ के मार्गदर्शन में पसान रेंजर धर्मेंद्र चौहान के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बीती रात नानडांड में दबिश दी। जिस पर मौके पर तीन लोग संजय पिता रामखिलावन पटेल 34 वर्ष निवासी पतगंवा थाना पेंड्रा, विनोद मिश्रा पिता शिवजी उम्र 27 वर्ष निवासी पेण्ड्रा, संतोष वल्द ज्ञानचंद केंवट 43 वर्ष निवासी पेण्ड्रा कीमती लकड़ी को सोल्ड ट्रैक्टर में भरते हुए मिले जबकि 13 लकड़ी समीप ही कटा हुआ पड़ा था। उनसे जब लकड़ी के परिवहन व कटाई का कागजात मांगा गया तो वे पेश करने में विफल रहे। वन विभाग की टीम ने तत्काल तीनों को कब्जे में लेकर ट्रैक्टर व लकड़ी के बल्ली को जब्त कर लिया। रेंजर श्री चौहान ने बताया कि पकड़े गए लोगों के खिलाफ वन अधिनियम 1927 की धारा 52, 55, 41-1, 42-1-2 के तहत वनोपज काष्ठ चोरी कर अवैध परिवहन करने वनोपज व्यापार विनियमन अधिनियम 1969 की धारा 5 एवं 16 के तहत कार्रवाई की जा रही है जबकि ट्रैक्टर को राजसात भी किया जा सकता है। जब्त लकड़ी की कीमती 55 हजार बताई जा रही है।
इस कार्रवाई में सेमरा सर्किल के डिप्टी रेंजर मालिकराम पोर्ते, बीटगार्ड सुशीला बिंधराज, मनेंद्र कोर्राम, शारदा प्रसाद शर्मा, ईश्वरदास मानिकपुरी एवं रामावतार मरकाम ने भूमिका निभाई।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

