बिलासपुर- (वायरलेस न्यूज़) न्यायधानी पुलिस द्वारा तखतपुर में हुए अपहरण की गुत्थी सुलझा ली गई है.. अभी देर रात बिलासपुर पुलिस महा निरीक्षक ने पत्रकार वार्ता कर जानकारी दी कि पिछले दिनों तखतपुर में हुए अपहरण मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए को सभी 7 आरोपियों गिरफ्तार करने में सफलता पाई है.. बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी ने बताया कि.. तखतपुर थाना क्षेत्र के

रामनगर रोड टिकरी पारा वार्ड क्रमांक 3 में रहने वाले शशिकांत पांडेय की पत्नी और नाबालिग की मां को फोन आया कि.. हमे 10 लाख रुपए दो वरना आपको बेटे को जान से मार देंगे.. जिसके बाद परिवार ने पुलिस को अपरहण को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की.. जांच में सीसीटीवी कैमरा में देखा गया तो नाबालिग घर की ओर वापस आ रहा था जिसके बाद वह कुछ लोगो के साथ बिलासपुर की ओर मुड़ गया.. जांच के दौरान पुलिस को जानकारी प्राप्त हुई की सकरी के खेत के पास बच्चा और कुछ लोग थे.. जिसके बाद एसएसपी ने टीम के साथ प्लान बनाकर 1 नाबालिग समेत 7 आरोपियों को पकड़ा.. पकड़े जाने के बाद पुलिस ने पूछताछ में जानकारी दी कि.. 10 लाख रुपए के लिए नाबालिग का अपरहण किया गया.. पुलिस को आरोपियों ने बताया कि.. कुछ लोग नाबालिग के गांव के होने की वजह से उसे पहचानते भी थे.. पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि.. आरोपियों को जहां से पकड़ा गया है.. वहां पर नशीले पदार्थ भी मिला है.. इसके अलावा आरोपियों ने 10 लाख रुपये मिलने के बाद बन्दूक खरीदने का प्लान भी बनाया था.
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान
बिलासपुरSeptember 26, 2026336 लोगों ने एक साथ गाया वंदे मातरम, राष्ट्रभक्ति से गूंजा सरस्वती शिशु मंदिर


