रायगढ।(वायरलेस न्यूज़) भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से कोसमनारा स्थित दिव्यांग स्कूल में आयोजित स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया । जिला संयोजक डॉ. पवन अग्रवाल जी द्वारा चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. मानसाय साहू जी के सुपुत्र पार्थ साहू के जन्मदिवस एवं विश्व विज्ञान ” शांति और विकास ” दिवस के अवसर पर मानसिक एवं शारीरिक रूप से दिव्यांग बच्चों के साथ केक काट कर नन्हे बच्चों के बीच मुस्कान बांटी तथा उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक दवाइयां की वितरण की गई। डॉ. अग्रवाल ने बताया कि शिविर में करीब 20 दिव्यांग बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया एवं उनको स्वयं को स्वच्छ रखने के बारे में सिखाया गया।इस अवसर पर चिकित्सा प्रकोष्ठ के सदस्य डॉ. मानसाय डॉ यू. एस. गुप्ता, डॉ. पवन सोनी, डॉ. ऋषिका सिंह, डॉ. संजय पटेल, डॉ. अमित बेहरा डॉ संध्या प्रधान आदि का सहयोग रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार
बिलासपुरSeptember 26, 2026पोषण माह के तहत आंगन मिलन सेवा एवं मुख्यमंत्री बाल संदर्भ कार्यक्रम आयोजित
छत्तीसगढ़September 26, 2026इंग्लैंड में चमके छत्तीसगढ़ के 22 वर्षीय ऑलराउंडर परमात्मा पांडेय: लगातार तीन शतक जड़कर और 16 विकेट लेकर रचा कीर्तिमान

