थाना केल्हारी की कार्यवाही
कोरिया। (वायरलेस न्यूज़) थाना केल्हारी क्षेत्र के नाबालिग पीडिता दिनांक 08/08/2021 को रात 11 बजे घर से बिना बताये कहीं चली गई फिर उसके परिजनों के द्वारा आस-पास ग्राम तथा रिश्तेदारी में पता तलाश किया गया, नाबालिग पाडिता का कही पता नही चलने पर प्रार्थी दिनांक 15/8/21 को थाना केल्हारी में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया, जिसके रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 56/2021 धारा 363 भादवि के तहत किसी अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया एवं पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया गया जिस पर एसपी कोरिया द्वारा तत्काल नाबालिग पीडिता की पतासाजी एवं बरामद करने हेतु के निर्देश पर थाना प्रभारी केल्हारी निरीक्षक तेजनाथ सिंह, प्रधान आरक्षक शेषनारायण सिंह, आरक्षक दीपक मिंज,सीताराम बारे, प्रदीप साहू, महिला आरक्षक बिनको कूजूर एवं प्रीति मिंज के द्वारा नाबालिग पीडिता को अम्बिकापुर से लाकर दिनांक 9/11/2021 को बरामद किया गया। महिला उप निरीक्षक ममता केरकेट्टा चौकी प्रभारी नागपुर से पीडिता का कथन एवं शासकीय अस्पताल मनेन्द्रगढ में मेडिकल जाँच कराया गया, पीडिता के कथन के आधार पर आरोपी राजकुमार चेरवा, सुपरवाईजर उम्र 24 साल साकिन कैलाशपुर खरला के द्वारा पीड़िता को बहला फुसलाकर शादी करने की लालच देकर नाबालिग पीडिता के साथ जबरन उसके इच्छा के विरूद्ध बलात्कार किया गया। उक्त आरोपी को तत्काल घेराबंदी कर थाना लाकर पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध करना स्वीकार किया। विवेचना पर आरोपी राजकुमार चेरवा के विरूद्ध धारा 363, 366, 376(2)ढ भादवि एवं 4, 6 पास्को एक्ट के तहत अपराध स्वरूप पाये जाने पर दिनांक 10/11/2021 को गिरफ्तार कर स्टाॅफ के द्वारा मनेन्द्रगढ न्यायालय में पेश किया गया। नाबालिग पीडिता को उसके परिजन को सुपुर्द कर दिया गया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़November 11, 2026छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने संविदा कर्मचारी के नियमितीकरण के दावे पर पुनर्विचार के दिए निर्देश, निरस्तीकरण आदेश किया रद्द
बिलासपुरNovember 10, 2026सिकल सेल पर चार दशक का अनुभव, डॉ. राम अग्रवाल ने साझा किए उपचार और शोध के अहम पहलू
धर्म-कला-संस्कृतिNovember 10, 2026आस्था और उल्लास के साथ मनेगा छठ पर्व, अरपा तट पर तैयारियां तेज,कलेक्टर और एसएसपी ने छठ घाट का किया निरीक्षण, आयोजन समिति के साथ व्यवस्थाओं पर चर्चा
छत्तीसगढ़November 7, 2026कानून (LL.B.) की पढ़ाई के लिए उम्र की बाध्यता समाप्त होना ऐतिहासिक कदम,बार काउंसिल ऑफ इंडिया और सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत-अधि. भगवानू नायक

