कोरिया।(वायरलेस न्यूज़) विगत जुलाई माह से कोरिया पुलिस द्वारा ड्रग्स एवं नारकोटिक्स के विरुद्ध व्यापक स्तर पर निजात अभियान चलाया जा रहा है, अब तक कोरिया जिले में सैकड़ो जनजागरूकता अभियान, सख्त कार्यवाहियां हो चुकी है। वही नशे में लिप्त लोगो की काउंसलिंग भी की जा रही है जिस हेतु जिला चिकित्सालय बैकुण्ठपुर में ओएसटी सेंटर की भी शुरुआत की गई है। इस ओर आज रामगढ़ चौकी क्षेत्र के सामने साप्ताहिक बाजार में निजात अभियान के तहत कार्यक्रम रखा गया, जिसमें स्वयं जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शिरकत की एवं उनके द्वारा ड्रग्स एवं नारकोटिक्स के विषय में जानकारी भी दिया गया। उक्त कार्यक्रम में 22 गांव के सरपंच, जनपद अध्यक्ष, सभी जनप्रतिनिधि, स्कूली बच्चे और आम नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन
बिलासपुरSeptember 27, 2026आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 92 में गूंजा पोषण का संदेश, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति
राष्ट्रीयSeptember 26, 2026फार्मासिस्ट दिवस पर स्वास्थ्य का संकल्प और दवा से आगे मरीज की सुरक्षा तक फार्मासिस्ट का दायित्व डॉ हृदयेश कुमार

