🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

जिला प्रशासन के निर्देश पर गांव में लग रहे हैं जन चौपाल, सरायपाली जनपद क्षेत्र के लमकेनी में लगा जन चौपाल

On: November 16, 2021 2:20 PM

किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद

ग्रामीणों के अनेक प्रकरणों का हुआ निराकरण

महासमुन्द- महासमुंद जिला कलेक्टर को निर्देश पर सरायपाली अनुभाग क्षेत्र के ग्राम लमकेनी मे 16 नवम्बर को विकासखंड स्तरीय जन चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सरायपाली एसडीएम नम्रता जैन, जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ स्निग्धा तिवारी, तहसीलदार सरायपाली सहित अन्य सभी विभागों के विकासखंड स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान लमकेनी पंचायत के ग्रामीणों द्वारा गोठान निर्माण हेतु चर्चा की गई जिस पर एसडीएम सरायपाली द्वारा निर्णय लिया गया कि खसरा नंबर 845 पर गोठान निर्माण किया जाएगा तथा खसरा नंबर 756 पर चारागाह का निर्माण किया जाएगा। गीधामुंड़ा बांध के अंदर अवैध कब्जा को हटाने पर भी आवश्यक दिशा निर्देश जल संसाधन विभाग को दी गई। जन चौपाल में प्रधानमंत्री आवास के प्रकरणों में राशि अप्राप्त होने की स्थिति में जनपद पंचायत को राशि प्रदान करने हेतु आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। हम आपको बता देंगे जिला प्रशासन के निर्देश पर ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए इन दिनों जन चौपाल का जगह-जगह आयोजन किया जा रहा है । इस क्रम में लमकेनी में जन चौपाल रखा गया था। जन चौपाल कार्यक्रम में काफी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment