किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
दो तस्करों को सरायपाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
महासमुन्द– छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त डीजीपी अशोक जुनेजा और उड़ीसा के डीजीपी अभय के द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अवैध मादक पदार्थों की तस्करी रोकने संबंधी चर्चा के ठीक दूसरे दिन महासमुंद जिले के सरायपाली पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में गांजा परिवहन कर रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्कर लग्जरी डस्टर कार में उड़ीसा से छत्तीसगढ़ गांजा की तस्करी कर रहे थे। गांजा तस्करी के इस प्रकरण का खुलासा करते हुए सरायपाली एसडीओपी विकास पाटले ने आज जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी रोकने के निर्देश दिए गए हैं जिसके परिपालन में सरायपाली थाना प्रभारी द्वारा संदिग्ध वाहनों पर नजर रखी जा रही थी इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि डस्टर कार पदमपुर उड़ीसा की ओर से गांजा परिवहन करते हुए आ रहा है मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम रवाना की गई और जोगनी पाली मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहन का इंतजार किया जा रहा था इसी समय पदमपुर की ओर से नीले रंग की कार क्रमांक ओडी 02 ऐफ 4233 को आते देखा गया पुलिस द्वारा इस कार्य को घेराबंदी कर रोका गया कार में दो व्यक्ति बैठे हुए थे जो उड़ीसा के रहने वाले थे उनसे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे जिस पर पुलिस टीम को संदेह हुआ और वाहन की तलाशी ली गई जिसमें कार की डिक्की में सफेद रंग के प्लास्टिक बोरियों में भरा हुआ कुल 83 पैकेट मादक पदार्थ गांजा मिला जिसका कोई दस्तावेज आरोपियों के पास नहीं था आरोपियों ने बताया कि उड़ीसा से बिक्री हेतु उक्त मादक पदार्थ जांजगीर-चांपा ले जा रहे थे जब तक गाजा की कीमत 16 लाख 60 हजार रुपए बताई गई है। वही इस कार्यवाही में गाया परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जप्त कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर रिमांड पर भेजे जाने के बाद पुलिस द्वारा कही गई है। इस कार्यवाही में सरायपाली थाना प्रभारी आशीष वासनिक उप निरीक्षक स्वराज त्रिपाठी, प्रसन्न स्वाईं सहित थाना स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026राष्ट्रीय निर्माण में हमारी भूमिका संगोष्ठी को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल ने कहा **संघ की शताब्दी वर्ष में समाज को ऐसा बनाएंकी कोई हमारी तरफ आंख उठाने की हिम्मत ना कर सके
बिलासपुरSeptember 28, 2026बिलासपुर को अमर अग्रवाल की बड़ी सौगात, 5.36 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को मिलेगी गति
राष्ट्रीयSeptember 28, 2026मुख्यधारा का स्वर और हाशिए की आवाज : लता मंगेशकर, डॉ. आंबेडकर और आंबेडकरवादी संगीत-संस्कृति का शोधपरक अध्ययन (श्री प्रकाश सिंह निमराजे)
छत्तीसगढ़September 28, 2026लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार: सरगुजा व अंबिकापुर में पत्रकारों और एक्टिविस्टों की सुरक्षा हेतु ‘अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति’ ने एसपी बिलासपुर को सौंपा ज्ञापन

