ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का किया जा रहा आयोजन
जगदलपुर 03 सितम्बर 2020 वायरलेस न्यूज अरुण पाढ़ी/ कलेक्टर श्री रजत बंसल के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर के निर्देश के परिपालन में विशेष ग्राम सभा में गोधन न्याय योजना के अंतर्गत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबुत करने के उदेश्य से गोठानों मे गोठान समितियों के माध्यम से गोबर का क्रय, गोठान समितियों के गठन करने, इंदिरा मितान योजना अंतर्गत जंगल आधारित आजीविका को पुर्नजीवित कर ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने, युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने, ग्रामीण परिवारों की आय में वृद्धि करने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण एवं ग्रामीणों को वृक्ष अधिकार पत्र प्रदान करने तथा बस्तर जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने के संबंध मे विचार विमर्श किया जा रहा है। ज्ञात हो कि कलेक्टर श्री बंसल के निर्देश पर 02 से 09 सितंबर 2020 तक की अवधि में समस्त ग्राम पंचायतों मे विशेष ग्राम सभाओ का आयोजन कर उपरोक्त विषयों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए थे। साथ ही ग्राम सभा के आयोजन के दौरान वैश्विक महामारी कोविड-19 के संक्रमण के रोकथाम हेतु शासन द्वारा समय समय पर जारी दिशा निर्देशो का कडाई से पालन करने कहा गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 23, 2026गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में गरबा की मर्यादा को लेकर विश्व हिंदू परिषद-बजरंग दल ने कलेक्टर-SP को सौंपा ज्ञापन
छत्तीसगढ़September 23, 2026वंदेमातरम मित्र मंडल ने “हनुमान अंश” फिल्म के जरिए “जेन जी” को पीढ़ी से जोड़ने का प्रयास किया
बिलासपुरSeptember 22, 2026जन्मदिन पर बदला जश्न का अर्थ, वृद्धों एवं श्रवण बाधित बालिकाओं के बीच सेवा बनी उत्सव, भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अपने नेता के जन्मदिवस पर किया अनूठा सेवा कार्य
छत्तीसगढ़September 22, 2026एसईसीएल का हॉस्पिटल मैनेजमेंट सिस्टम अब कोल इंडिया में भी होगा लागू

