🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सहारा ने किया लोगों को बेसहारा – ओमप्रकाश देवांगन सहारा इंडिया के खिलाफ जोगी कांग्रेस करेगी जंगी प्रदर्शन

On: November 21, 2021 5:49 AM

▶⏸ छत्तीसगढ़ियों के खून पसीने की गाढ़ी कमाई, जमा राशि वापस दिलाने की मांग – JCCJ

▶⏸ छत्तीसगढ़ को नहीं बनने देंगे चारागाह, छत्तीसगढ़िया हित में लाठी खाने औऱ जेल जाने को है तैयार – ओमप्रकाश देवांगन

✍🏻 रायपुर (वायरलेस न्यूज़,छत्तीसगढ़, दिनांक 21 नवंबर 2021) 7३। छत्तीसगढ़ राज्य की एकमात्र मान्यता प्राप्त क्षेत्रीय राजनीतिक दल जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमित जोगी के निर्देशानुसार रायपुर जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन के नेतृत्व में राजधानी के हजारों लोग सहारा इंडिया में डूबे हजारों करोड़ रुपए को वापस दिलाने के लिए जंगी प्रदर्शन करते हुए 22 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास का घेराव करेंगे।

जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश देवांगन ने कहा छत्तीसगढ़ के भोले भाले छत्तीसगढ़ियो के मेहनत, ईमानदारी, खून पसीने की गाढ़ी कमाई करोड़ों रूपए को सहारा इंडिया कंपनी के द्वारा इन्वेस्टमेंट करवा लिया गया और जब रुपया वापस देने की बारी आई तो रुपए वापस नहीं किया जा रहा है। ऐसे में निवेशकों के द्वारा जमा राशि को प्राप्त करने के लिए जिला प्रशासन से लेकर राज्य सरकार तक अनेकों बार गुहार लगा चुके हैं और दर दर भटक रहे है लेकिन उनके कान में जूं नहीं रेंग रहा है और सरकार कुंभकर्णीय नींद में सो रही है। जिसे जगाने के लिए और निवेशकों को रुपए दिलाने के लिए जोगी काँग्रेस के द्वारा दिनांक 22 नवंबर को प्रातः 11:00 बजे से धरना प्रदर्शन स्थल बुढ़ापारा रायपुर में एकत्रित होंगे और मुख्य मुख्यमंत्री निवास का घेराव करने के लिए कुच करेंगे ।

ओमप्रकाश देवांगन ने कहा मुख्यमंत्री निवास घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लगातार पीड़ित निवेशकों की बैठके ली जा रही है। उनका हक और डूबा धन दिलाने के लिए रणनीति तैयार की जा रही है, जिसमें हजारों लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है और पहली बार जनसैलाब के रूप में सहारा इंडिया के निवेशकों के द्वारा एकजुट होकर अपने अधिकार के लिये आवाज बुलंद करने सामने आ रहे हैं।

ओमप्रकाश देवांगन ने कहा छत्तीसगढ़ को हम किसी भी हाल में चारागाह नहीं बनने देंगे छत्तीसगढ़ियों के भोलेपन का फायदा उठाने वालों के खिलाफ और छत्तीसगढ़ियों के हक , अधिकार की खातिर हम सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़ेंगे, आवश्यकता पड़ने पर छत्तीसगढ़िया हित में लाठी खाने को और जेल जाने को भी तैयार हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment