रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) छत्तीसगढ़ चेम्बर आफ कार्मस की रायगढ़ जिला ईकाई की कल एक आवश्यक बैठक स्टेशन रोड़ स्थित चेम्बर कार्यालय मे रखी गई जहां विगत दिनों मणिपुर माओवादी हमले मे शहीद हुए रायगढ़ के माटीपुत्र,वीर सपूत कर्नल विप्लव त्रिपाठी एवं उनकी पत्नी अनुजा व पुत्र अबीर को 2 मिनट का मौन रखकर अपनी भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की।

कार्यालय मे श्रदांजलि देने पश्चात चेम्बर के सभी सदस्यगण वहा से सीधे सुभाष त्रिपाठी जी के घर पहुंचे और सबसे पहले कर्नल विप्लव त्रिपाठी उनकी पत्नी एवं पुत्र को फुल चढाकर अपनी भावपूर्ण श्रदांजलि अर्पित की एवं त्रिपाठी परिवार को ढाढस बधाया और “कहा जब तक सुरज चांद रहेगा कर्नल तेरा नाम रहेगा”।
कल श्रदांजलि देने मुख्य रुप से पुरषोत्तम अग्रवाल संजीवनी, संजय रतेरिया आलोक, रामनिवास मोडा, संतोष अग्रवाल साकेत, गोपी सिंह ठाकुर, मनीष उदासी,अजय अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल, भरत बलेचा,महेश जेठानी,प्रमोद अग्रवाल, परितोष शुक्ला, राजेंद्र अग्रवाल पुजा हैंडलूम,किशोर तलरेजा,नरेन्द्र जुनेजा, तरुण अग्रवाल, सुनील अग्रवाल सीए, राहुल मोडा,पवन बसंतानी, मुवसीर हुसैन,विमल अग्रवाल(रक्तवीर) उपस्थित थे।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

