🇮🇳Odia
अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

सरगुजा: पेस्टीसाइड के असर से 7 हाथी बेहोश होकर खेतों में गिरे.. 4 हाथी उठकर चलते बने 3 अभी भी बेहोश सीसीएफ (वन्यजीव) घटना स्थल पर मौजूद

On: November 22, 2021 7:22 AM

अंबिकापुर,(अमित मिश्रा वायरलेस न्यूज़ 22 नवंबर 2022) ।सरगुजा संभाग के शिवबहरा गाँव में क़रीब सात हाथी अचेत होकर गिरे हुए हैं। ग्रामीणों की सूचना है कि जंगल के भीतर कई हाथी अचेत हैं।इसकी जानकारी मिलते ही घटना स्थल पर सरगुजा के सीसीएफ वाइल्डलाइफ श्री केनी डॉक्टरों के टीम के साथ पहुंच इलाज में जुट गए है। हाथियों का वीडियो भी आया है जिसमें हाथी उठने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन उठ नहीं पा रहे है।

लेकिन अभी श्री केनी ने बताया कि 4 हाथी उठकर जंगल की तरफ चले गए है लेकिन 3 हाथी उठने की कोशिश कर रहे हैं खेतों में किसानों ने कोदो के खेत मे अधिक मात्रा में पेस्टीसाइड दवा का छिड़काव कर देने के चलते हाथियों का दल उसे खाकर

बेहोश हो गए है। डॉक्टरों का दल इलाज कर रहे है और बहुत जल्द ठीक हों जाने की बात मोबाइल पर श्री केनी ने दी है।
कल तीस हाथियों का दल मध्यप्रदेश उत्तरप्रदेश की सरहद से लगे इलाक़े में प्रवेश कर सक्रिय था। इस दल ने रात को कुछ ग्रामीणों के घर को तोड़ा और खेत तथा घरो में रखा अनाज खाया है। आशंका जताई गई है कि खेत की फसल को खाने के दौरान शायद हाथियों कीटनाशक भी खा गए हैं।

Author Profile

Amit Mishra
Amit Mishra
अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Facebook

Join Now

Leave a Comment