किशोर कर ब्यूरोचीफ महासमुंद
सरायपाली वन विभाग की टीम ने लगातार दूसरे दिन की छापामार कार्यवाही कर बिजातीपाली में सागौन प्रजाति के चिरान की जप्ती की

महासमुन्द – महासमुंद जिले के सरायपाली वन परिक्षेत्र में लकड़ी तस्करों पर वन विभाग की टीम द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है। रविवार को ग्राम बिजातीपाली में वन विभाग की टीम ने दबिश देकर एक लकड़ी तस्कर के घर से भारी मात्रा में

कीमती साबुन एवं अन्य प्रजाति की लकड़ी के चिरान तथा लकड़ी से बने हुए अन्य सामग्रियों को जप्त किया है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम के प्रभारी संतोष पैकरा ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध रूप से गिनती लकड़ियों का कारोबार करने की लगातार सूचना उन्हें मिल रही थी जिसके आधार पर सर्च वारंट लेकर ग्राम भी बिजातीपाली में फारेस्ट टीम पहुंची हुई है तथा संत राम पटेल के घर पर दबिश देकर लगभग 3 घनमीटर लकड़ी के जब्ती की कार्यवाही की जा रही है। गौरतलब है कि सारंगढ़ जिला अंतर्गत आने वाले गोमर्डा अभ्यारण क्षेत्र से भारी मात्रा में महासमुंद जिले के सीमावर्ती ग्रामीण इलाकों में लकड़ी की तस्करी की लगातार सूचनाएं आती रहती हैं लिहाजा वन विभाग की सरायपाली टीम द्वारा इन दिनों दबिश देकर लकड़ी तस्करी रोकने के लिए मुहिम चलाई जा रही है। हम आपको बता दें कि शनिवार को भी वन विभाग की टीम ने कई जगह छापामारी की कार्रवाई कर कीमती लकड़ियों का जखीरा बरामद किया था इसके बाद लगातार लकड़ी तस्करों पर शिकंजा कसने का काम सरायपाली वन विभाग की टीम द्वारा किया जा रहा है जिससे लकड़ी तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है। उधर लकड़ी तस्करी के खिलाफ शिकंजा कसने के आज हुई कार्रवाई में वन परिक्षेत्र अधिकारी रामलाल व्यवहार डिप्टी रेंजर संतोष पैकरा, सतीश पटेल , अनिल प्रधान, नैंसी तिग्गा सहित वन विभाग की सभी कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

