(वायरलेस न्यूज विजय दुसेजा) बिलासपुर ।सामाजिक संस्था सेवा एक नई पहल जो कि विगत साढ़े चार वर्षों से ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाए हुए है जिसके तहत सर्वाधिक प्राप्तांक वालेऔर सर्वाधिक उपस्थिति वाले बच्चो को मैडल व सम्मान पत्र तथा उनके माता पिता का समस्त ग्राम वासियों की उपस्थिति में करतल ध्वनि के साथ शाल श्रीफल से सम्मान किया जाता है – जिससे पूरे ग्रामीण परिवेश में शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता बढ़े –
इसी तारतम्य में आज एक नई पहल के सदस्य बेलगहना के वन आच्छादित क्षेत्र केकरा डीह में जा पहुंचे – कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से की गई तत्पश्चात् स्कूल के छात्र छात्राओं व आंगतुक ग्रामीणों से संबोधित होते संस्था की संयोजिका रेखा आहूजा जी ने कहां कि मूलभूत सुविधा के अभाव जैसे स्कूल ड्रेस , स्वेटर , बैग , कॉपी पुस्तक अथवा फीस आदि के अभाव में कोई बच्चा शिक्षा से वंचित न जाए –
इसीलिए हम निरंतर वनांचल के गांव गांव में घूम घूम कर शिक्षण सामग्री का वितरण करते है –
आज के वृहद कार्यक्रम में नन्हे बच्चों को खिलौने व ठंड से बचाव हेतु हुडी किसानों को लुंगी , महिलाओ को साड़ियां व बर्तन , बालिकाओं को सलवार सूट , स्कूली बच्चो को ड्रेस , स्वेटर खेलकूद सामग्री व स्टेशनरी आदि वितरीत किए गए –
इस नेक कार्य में थोक फल सब्जी व्यापारी महासंघ के अध्यक्ष अनिल सलूजा , रवि प्रितवानी , मुकेश पमनानी , टीकमदास नागदेव , विकास घई , सुनील तोलानी , संकल्प शुक्ला , भारती सचदेव का सक्रिय सहयोग रहा
कार्यक्रम पश्चात् समन्वयक शिक्षक नारायण नायक ने संस्था के संस्थापक सतराम जेठमलानी , राजेश खरे , ममता अचंतानी , सौरभ सोनी व पूनम अचंतानी , पंच विष्णु कैवर्त्य तथा शाला के प्राचार्य गण एस एन पैकरा , आर एल चंद्रा व स्कूल समन्वयक मनीराम उइके के प्रति आभार व्यक्त किया।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़October 1, 2026संबलपुर की 7 वर्षीय चर्चिका बनीं ‘ग्लोबल आइकॉन ऑफ इंडिया’ ग्लोबल सीजन-7:
छत्तीसगढ़October 1, 2026रेलवे में कार्यरत महिला ने अधिकारी पर लगाया गंभीर आरोप, सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026अस्पताल में अचानक पहुंचे जनप्रतिनिधि, खुली व्यवस्थाओं की परतें! एक्स-रे बंद, ब्लड बैंक की मशीन बेकार, डॉक्टरों की मौजूदगी पर भी सवाल,मौके से स्वास्थ्य मंत्री को फोन, अब सीएचएमओ करेंगे निरीक्षण
छत्तीसगढ़October 1, 2026M.Tech. के दौरान अनुभव की अवधि ओवरलैप होने मात्र से पूरी सेवा-अनुभव को अमान्य नहीं किया जा सकता: हाईकोर्ट

