अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

NTPC सीपत का ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024’ बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम

On: May 19, 2024 1:42 PM
Follow Us:

NTPC सीपत का ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान 2024’ बालिकाओं के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देने की दिशा में एक अहम कदम

बिलासपुर (वायरलेस न्यूज)एनटीपीसी सीपत में नैगम सामाजिक पहल के अंतर्गत 17 मई, 2024 को “बालिका सशक्तिकरण अभियान” की शुरुआत हुई।इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 19 मई, 2024 को हुआ। इस अभियान में 31 परियोजना प्रभावित गांवों में से 50 स्कूलों की 117 बालिकाओं को शिक्षा, खेल कूद, जीवन कौशल विषय पर प्रशिक्षण प्रदान करेगी ।

एनटीपीसी सीपत प्रत्येक बैच से 10 प्रतिभावान बालिकाओं को परियोजना में स्थित बाल भारती पब्लिक स्कूल में 12 वीं तक निः शुल्क शिक्षा प्रदान करती है। इस कार्यक्रम के तहत पहले बैच की लड़कियों ने इस वर्ष अपनी 10वीं की परीक्षा में उत्कृष्ट परिणाम प्राप्त किए। इनमें से एक छात्रा, साक्षी देवांगन ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में 79% अंक प्राप्त किए। साक्षी ने अपनी यात्रा को साझा किया और एनटीपीसी के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

उद्घाटन समारोह में श्रीमती अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिसअधीक्षक, बिलासपुर (ग्रामीण), श्री अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक(प्रचालन व अनुरक्षण) , श्री श्रीजित कुमार, महाप्रबंधक सीपीजी-2 , सहित श्रीमती नम्रता शरण, श्रीमती अर्पिता पॉल संगवारी महिला समिति के उपाध्यक्षा, और वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।

श्रीमती अर्चना झा ने अपने भाषण में एनटीपीसी के बालिका सशक्तिकरण अभियान कार्यक्रम की सराहना की और समाज के विकास में लड़कियों की मुख्य भूमिका पर जोर दिया। श्री अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक(प्रचालन व अनुरक्षण) ने युवा लड़कियों को इस कार्यक्रम द्वारा प्रदान की गई मंच का लाभ उठाने और अपनी पूर्ण क्षमता को विकसित करने के लिए प्रेरित किया, जिससे उनके “सपनों को उड़ान मिल”सके।

इन लड़कियों को स्वास्थ्य और स्वच्छता, योग, स्वायत्त रक्षा, कला और शिल्प, प्रदर्शनी कला, संचार के अलावा अकादमिक कार्यक्रम में प्रशिक्षण प्राप्त होगा, ताकि उनके विकास को संजीवनी मिल सके। इस पहल से 117 बालिका निरंतर सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए समर्थ हो सके।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment