*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । ग्राम खेदापाली में SECL के बंकर और साईलो के निर्माण साइड से चोरी हुये छड़ चोरी के मामले में #छाल पुलिस द्वारा 09 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है । आरोपियों से 10 क्विंटल छड़ कीमती ₹25,000 की जप्ती किया गया है । कल दिनांक 23.03.2022 को McNally-Trolex (JV) कोलकाता की कंपनी थाना छाल अन्तर्गत ग्राम खेदापाली SECL में बंकर और साईलो बनाने का कार्य किया जा रहा है जिसमें लोहे का छड, सीमेंट, गिट्टी आदि रखा गया है । दिनांक 21 से 23.03.2022 के बीच साईड से कोई अज्ञात व्यक्ति 20MM,16MM,12MM छड़ का टुकडा और स्कैफ्फोल्डिंग कुल लगभग 10 क्विंटल का सामान को चोरी कर ले गया है। थाना छाल में अज्ञात आरोपियों पर धारा 379 IPC दर्ज कर विवेचना में लिया गया है । थाना प्रभारी छाल निरीक्षक प्रवीण मिंज द्वारा ग्राम खेदापाली एवं आसपास क्षेत्र में तैनात उनके मुखबिरों से चोरी के संबंध में जानकारी लिया गया जिनके द्वारा ग्राम चीतापाली के कुछ लोगों को चोरी में शामिल होने की जानकारी दिया गया । जानकारी पर संदेही विनोद राठिया और उसके 8 साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिन्होंने छड़ की चोरी करना स्वीकार किये । आरोपी (1) विनोद राठिया पिता जय राम राठिया उम्र 30 वर्ष (2) भोग सिंह राठिया पिता तुला राम राठिया उम्र 32 वर्ष (3) परदेसी राठिया पिता मयाराम राठिया उम्र 28 वर्ष (4) सीताराम खड़िया पिता सुखराम खड़िया उम्र 40 वर्ष (5) भूषण लाल चंद्रा प्यारेलाल चंद्रा उम्र 40 वर्ष (6) सुकृत दास महंत पिता मनोहर दास महंत 40 वर्ष (7) जुगित राम राठिया पिता स्वर्गीय राम साय राठिया उम्र 22 वर्ष (8) घुरदास महंत पिता सुख सिंह महंत उम्र 28 वर्ष (9) थान सिंह राठिया पिता वेद राम राठिया उम्र 24 वर्ष सभी निवासी ग्राम चीतापाली थाना छाल जिला रायगढ़ के मेमोरंडम पर 10 क्विंटल छड़ कीमती 25,000 रूपये की जप्ती कर आरोपियों को चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्रवाई में निरीक्षक प्रवीण मिंज, एसआई धनंजय सिंह प्रधान आरक्षक दादू सिदार, छविलाल पटेल, आरक्षक हरेंद्र पाल, गोविंद बनर्जी, अशोक चौहान एवं दिलीप सिदार की अहम भूमिका रही है ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






