अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

SKS कम्पनी के बाहर हड़ताल कर रहे ठेकेदार व कर्मचारियों पर बलवा के दो एफआईआर दर्ज

On: March 11, 2021 5:23 PM
Follow Us:

रायगढ़।(अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) आज दिनांक 11.03.2021 को थाना भूपदेवपुर में SKS पावर जनरेशन बिंजकोट के मुख्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा दिये गये दो आवेदन पत्रों में हड़ताली ठेकेदार व कर्मचारी मुकेश पटैल, छोटेलाल पटैल, डिगम्बर पटैल, टेकलाल पटैल, लव पटैल, कुश पटैल एवं उनके साथियों पर दो बलवा के मामले दर्ज किये गये हैं ।

जानकारी के अनुसार मेसर्स एस.के.एस. पावर जनरेशन (छ.ग.) लिमिटेड कम्पनी द्वारा ग्राम बिंजकोट दर्रामुडा में 2X300 मेगावाट के विद्युत संयंत्र की स्थापना की गई है । दिनांक 23.02.2021 के सात दिवस बाद से ठेकेदार एवं कर्मचारियों द्वारा अनिश्चित कालीन हडताल पर बैठने की सूचना प्रबंधक को दी गई थी । कई दौर की बातचीत के बाद दिनांक 07.03.2021 से कम्पनी के मुख्य द्वारा पर हड़ताली टेन्ट पंडाल लगाकर धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम करते हुए हडताल प्रारंभ कर दिये । दिनांक 07.03.2021 को शाम के शिफ्ट में गये हुए कर्मचारियों को रिलीफ करने आये कर्मचारियों को हडताली द्वारा रोक दिया जाता और अंदर जाने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते थे, जिससे कर्मचारीगण भयभीत होकर वापस भाग गये । दिनांक 09.03.2021 से संयंत्र के अंदर फंसे कर्मचारियों को सुरक्षा व्यवस्था में कम्पनी की बस क्रमांक सीजी 10 ए.वाय.6705 में रिलीव करने हेतु लाया जा रहा था । इसी दौरान सिंघनपुर रोड पर कुछ हडताली लोगो द्वारा मोटर सायकल में जाकर बीच रास्ते में ही कर्मचारियों को प्लांट जाने से मना किया गया । उसके पश्चात कम्पनी के गेट में जमकर हडतालीयों द्वारा गाली गलौज धमकियां देने लगे । जिससे संयंत्र में काम बंद है और कम्पनी को करोड़ो रूपये का नुकसान हो रहा है ।

दूसरे आवेदन में सुरक्षा अधिकारी द्वारा दिनांक 10.03.2021 के प्रात: करीबन 07 कम्पनी के दो इंजीनियर संतोष देशमुख और मिलिंद गुप्ता को हास्टल से प्लांट में डयूटी करने आने के दौरान हडताल में बैठे मुकेश पटैल, छोटेलाल पटेल, देवानंद पटेल, पिताम्बर पटेल, दिगम्बर पटेल, और उनके साथियों द्वारा रास्ता रोककर मारपीट करने की शिकायत किया गया है । दोनों आवेदन पर उपरोक्त व्यक्तियों के विरूद्ध अप.क्र. 48, 49/2021 धारा 147,148,149,341,323,506 भादवि के तहत दर्ज किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment