अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अखिल भारतीय शास्त्रीय गायन में देश में द्वितीय स्थान हासिल कर ‘खरसिया की माटी’ का मान बढ़ाने वाले ‘मास्टर चिराग’ को उच्च शिक्षा मंत्री उमेश पटेल ने दी शुभकामनाएं

On: June 1, 2022 7:04 PM
Follow Us:

रायगढ़, (वायरलेस न्यूज़) 01 जून। जिले के खरसिया विधानसभा स्थित मदनपुर निवासी संगीत शिक्षक एवं शास्त्रीय संगीत गायक रामप्रसाद सारथी के पोते, आलोक इंटरनेशनल स्कूल रजघट्टा के संगीत शिक्षक घनश्याम सारथी के पुत्र 12 साल के चिराग सारथी ने पुणे में अखिल भारतीय सांस्कृतिक संघ द्वारा आयोजित शास्त्रीय गायन प्रतियोगिता में द्वितीय वरीयता हासिल कर खरसिया नगर समेत पूरे जिले व प्रदेश का राष्ट्रीय पटल पर गौरव बढ़ाया है।

मास्टर चिराग की इस चमकीली सफलता से पूरे खरसिया नगर एवं छत्तीसगढ़ के सारथी समाज में खुशी का माहौल है। लोग मास्टर चिराग को दिल खोलकर शुभकामना दे रहे हैं। इसी कड़ी में मास्टर चिराग सारथी की सफलता पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के उच्च शिक्षा, कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खेल और युवा कल्याण मंत्री एवं खरसिया विधायक उमेश पटेल ने खरसिया के माटी समेत रायगढ़ जिले को गौरवान्वित करने वाले मास्टर चिराग सारथी को अपनी शुभकामनाएं दी है।

श्री पटेल ने मास्टर चिराग पर गर्वित होते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही चिराग के अभिभावकों व गुरुजनों को भी बधाई देते हुए प्रदेश के अभिभावकों से अपील की है कि वे भी अपने बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संगीत एवं कला की शिक्षा के लिए प्रेरित करें ताकि वे भी कामयाबी के शिखर पर पहुंचे और अपनी माटी का मान बढ़ा सकें।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment