अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

अधिवक्ता सुरक्षा कानून लागू करने केंद्रीय गृह मंत्री श्री शाह से अधिवक्ता भगवानू नायक ने किया मांग

On: June 21, 2025 3:57 PM
Follow Us:

*अधिवक्ता कल्याण योजना लागू हो, अधिवक्ताओं का सामूहिक बीमा, 62 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पेंशन, जूनियर अधिवक्ताओं को मानदेय, अधिवक्ता आवास/कॉलोनी का निर्माण करने की माँग।*

*न्यायपालिका के प्रमुख स्तम्भ है अधिवक्ता – भगवानू*

रायपुर, ( वायरलेस न्यूज़) दिनांक 21/06/2025। छत्तीसगढ़ राज्य के दौरे में आए केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह से देश में अधिवक्ताओं के हित में विशेष अधिवक्ता सुरक्षा का क़ानून और अधिवक्ता कल्याण योजना लागू करने की माँग करते हुए जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा अधिवक्ता न्यायपालिका के स्तंभ है परंतु हाल के वर्षों में देशभर में अधिवक्ताओं पर हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे न केवल उनकी जान को खतरा पैदा हो गया है, बल्कि न्याय प्रणाली की स्वतंत्रता और कार्यप्रणाली भी प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा अधिवक्ता न्यायिक प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।

अधिवक्ता भगवानू नायक ने केंद्रीय गृह मंत्री से मुख्य मांगें रखते हुए कहा अधिवक्ताओं पर हमले को गंभीर अपराध घोषित किया जाए और ऐसे मामलों में सख्त सजा का प्रावधान हो, अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा बल या तंत्र स्थापित किया जाए, अधिवक्ताओं के विरुद्ध हिंसा या धमकी संबंधी शिकायतों का त्वरित निपटान सुनिश्चित किया जाए, न्यायालय परिसरों और अधिवक्ताओं के कार्यस्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए। साथ ही अधिवक्ताओं के लिए कल्याणकारी योजना लागू किया जाए जिसमें प्रमुख रूप आधिवक्ताओं का सामूहिक बीमा, 62 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ताओं को पेंशन, जूनीयर अधिवक्ताओं को मानदेय राशि, अधिवक्ता आवास/कॉलोनी का निर्माण सहित अधिवक्ताओं के कल्याण में नीति और योजना लागू किया जाए क्यूँकि समाज में अधिवक्ता मजबूत होगा तो क़ानून मजबूत होगा और जब क़ानून मजबूत होगा तो न्याय व्यवस्था मजबूत होगी।

अधिवक्ता भगवानू नायक ने कहा कहा अधिवक्ताओं की सुरक्षा के बिना न्यायिक प्रक्रिया पूर्ण नहीं हो सकती। यह न केवल उनके मौलिक अधिकारों का मामला है, बल्कि देश की कानून व्यवस्था और न्याय प्रणाली की गरिमा से भी जुड़ा हुआ है। हमें उम्मीद है कि गृह मंत्री श्री शाह जी इस मुद्दे को गंभीरता से लेंगे और जल्द से जल्द छत्तीसगढ़ राज्य में एक प्रभावी अधिवक्ता सुरक्षा कानून और अधिवक्ता कल्याण योजना लागू करने की दिशा में ठोस कदम उठाएँगे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment