अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा“ के तहत, मंडल टास्क टीम, रेसुब/ जीआरपी/रायपुर के संयुक्त कार्यवाही में एक लेपटॉप चोर गिरफ्तार

On: January 6, 2023 10:34 AM
Follow Us:

रायपुर (वायरलेस न्यूज)
ऑपरेशन “यात्री सुरक्षा“ के तहत, मंडल टास्क टीम, रेसुब/रायपुर व जीआरपी/रायपुर के संयुक्त कार्यवाही में एक लेपटॉप चोर रू 55,000/- लेपटॉप के साथ गिरफ्तार ।
श्री अमिय नंदन सिन्हा/महानिरीक्षक सह प्रमुसुआयुक्त/रेसुब बिलासपुर के दिशा निर्देशन तथा श्री संजय गुप्ता/मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब/रायपुर के मार्गदर्शन में यात्री सामानों की चोरी में संलिप्त आरोपियों की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर करते हुयें लगातार कार्यवाही की जा रही है। दिनांक 03-01-23 को समय 19.30 बजे, गाड़ी संख्या 18517 लिंक एक्सप्रेस का इंतजार कर रहे यात्री का प्लेट फार्म नं 01से लैपटॉप बैग सहित चोरी होने के संबंध सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण के आधार पर आज दिनांक 06.01.2023 को समय 10.00 बजे दिखे हुए फुटेज हुलिया के आधार पर ,रेसुब पोस्ट रायपुर प्रभारी एम.के. मुखर्जी के नेतृत्व में, मंडल टास्क टीम रेसुब प्रभारी उपनिरीक्षक ए जेड चौधरी, उप नि. एस. थानापति, प्र आ. व्ही सी बंजारे , आ. देवेश सिंह, आ. संदीप गिरी व जीआरपी रायपुर के सउपनि राजेंद्र सिंह, प्र.आ. व्ही के टोप्पो, व हमराह द्वारा सदेंही आरोपी करण यादव उर्फ गोलू यादव पिता स्व. फगुआ राम यादव , उम्र-35 साल, निवासी- चंगोरा भाटा, बाजार चौक के पास ,थाना- डीडी नगर, जिला- रायपुर (छ ग)को एक लेपटॉप के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि तीन चार दिन पहले रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नं 01 से किसी यात्री का चबूतरा के पास रखे लैपटॉप बैग को चोरी करना स्वीकार किया। उसके पास से एक लैपटॉप एचपी कंपनी मॉडल DESKTOP 5FR252M, Sr.No.CND732900WP, ब्लैक कलर,जिसका कीमती 55,000/- रुपयें बरामद कर जीआरपी थाना रायपुर लाया गया उसके विरुद्ध जीआरपी थाना रायपुर अपराध क्रमांक-02/2023 धारा- 41(1$4) ब्तच्ब, 379 आईपीसी दिनांक 06-01-2023 का मामला पंजीबद्ध किया गया। माननीय न्यायालय रायपुर के समक्ष पेश किया गया, जहा से आरोपी को जेल दाखिल किया गया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment