अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

कंचनपुर बेरियर के पास मोटर सायकल पर गांजा ला रहा युवक गिरफ्तार, आरोपी से 10 किलो गांजा , नई अपाचे बाइक, रेडमी मोबाईल जप्त

On: August 12, 2021 4:17 PM
Follow Us:

● *ओड़िशा बार्डर के सोनपुर से गांजा की अवैध तस्करी पर रोक लगाने विवेक पाटले की पुलिस टीम ने 10 किलो गांजा पकड़ा

रायगढ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़) ओड़िशा के सोनपुर जिले से गांजा की अवैध तस्करी को रोकने पुलिस अधीक्षक अभिषेक मीना के निर्देशन पर थाना प्रभारी विवेक पाटले द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है । सप्ताहभर के भीतर सरिया पुलिस की यह तीसरी NDPS Act की कार्रवाई है । जानकारी के अनुसार *दिनांक 11/08/2021 को* थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक विवेक पाटले को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति सफेद रंग के अपाचे मोटर सायकल पर प्लास्टिक बोरी में अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री के लिये ला रहा है, जिस पर थाना प्रभारी हमराह स्टाफ के साथ कंचनपुर बेरियर के पास नाकेबंदी कर संदेही युवक का आने का इंतजार किये । नाकाबंदी के दौरान दोपहर करीबन 15/00 बजे रूचिदा उडिसा की ओर से *कंचनपुर बेरियर के पास* एक सफेद रंग के *मोटर सायकल अपाचे क्रमांक- OD 15 K 5642* में एक व्यक्ति सवार होकर तेज रफ्तार से आते दिखाई दिया जिसके पास मोटर सायकल के पीछे में एक प्लास्टिक बोरा था । मोटर सायकल चालक को घेराबंदी कर रोके, पुछताछ करने पर युवक अपना नाम *गणेसर बगरती पिता पूर्णचंद बगरती उम्र 23 वर्ष सा. ठेंगानाल थाना डोंगरीपाली जिला सोनपुर उडिसा* का होना बताया तथा अनिल त्रिपाठी ग्राम ठेंगानाल थाना डोंगरीपाली जिला सोनपुर उडिसा के पास से मादक पदार्थ गांजा बिक्री हेतु लेकर आना बताया । तलाशी पर युवक के पास से 10 पैकेट गांजा प्रत्येक पैकेट में 01-01 किलो ग्राम का कुल वजन *10 किलो ग्राम किमती ₹₹50,000, एक REDMI 8 मोबाईल (कीमती ₹7,000) पाया गया, जिसे उसके नई अपाचे बाइक (कीमती ₹1,20,000)* के साथ जप्ती की गई है । गांजा की अवैध तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के उद्देश्य से गांजा तस्कर गणेसर बगरती एवं मादक पदार्थ की अवैध ‍बिक्री करने वाले अनिल त्रिपाठी के विरूद्ध थाना सरिया में 20 (B) NDPS Act की कार्रवाई की गई है । गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायिक अभिरक्षा पर भेजा गया है । सम्पूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सरिया निरीक्षक विवेक पाटले, सहायक उप निरीक्षक विमल यादव, आरक्षक खीरेन्द्र जलतारे, महादेव बंजारा, मोहन लाल पटेल, भगत राम टंडन की प्रमुख भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment