अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

खाखी की संवेदना : बीमार महिला की मौत के बाद पुलिसकर्मी कराये अंतिम संस्कार….

On: July 7, 2022 5:11 PM
Follow Us:

पत्नी की मौत के बाद पैर से दिव्यांग पति मदद के लिये पहुंचा था पुलिस चौकी खरसिया….

चौकी प्रभारी खरसिया और उनके स्टाफ निभाये इंसानियत का फर्ज…. *रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) चौकी प्रभारी खरसिया उप निरीक्षक नंद किशोर गौतम खरसिया शहर में रेल्वे स्टेशन, मार्केट आसपास कई बार अधेड़ उम्र के महिला पुरूष को एक रिक्सा लेकर कबाड़ ‍बीनते देखे थे । चौकी प्रभारी उनसे पूछताछ कर कहा गया था कि किसी दुकान या घर से बगैर उनके जानकारी कबाड़ या अन्य कोई वस्तु ना उठाया करें । दोनों केवल कबाड व अनुउपयोगी वस्तुएं ही उठाना बताकर पति-पत्नी होना बताये थे और और रिक्सा में या रेल्वे स्टेशन, फुटपाट में आश्रय लेकर गुजर बसर करना बताये थे । कल दिनांक 06.07.2022 को वही अधेड़ दिव्यांग व्यक्ति मसत राम साहिस पुलिस चौकी खरसिया आकर चौकी प्रभारी को बताया कि उसकी पत्नी गीता साहिस (45 साल) काफी दिनों से बीमार थी, उसके सिर और पैर में गंभीर घाव हो गया था, उसकी मौत हो गई है, कफन-दफन में मदद की अपेक्षा से आया हूं । चौकी प्रभारी नंद किशोर गौतम उसकी स्थिति से वाकिफ थे, उन्होंने अपने स्टाफ को महिला के अंतिम संस्कार के लिये बताया जिसके बाद चौकी से प्रधान आरक्षक महेंद्र खरे, आरक्षक सोहन यादव और सविल चंद्रा के साथ सिविल अस्पताल खरसिया से महिला के शव को कंधा देकर मुक्तिधाम तक लाये और विधि विधान से महिला का अंतिम संस्कार कराये । पुलिस के इस मानवीय कार्य की खरसिया के रहवासियों द्वारा सराहना कर कहा जा रहा है कि खाकी ने न सिर्फ ड्यूटी कर रही बल्कि इंसानियत का फर्ज भी निभा रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment