अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पढ़ना लिखना अभियान अंतर्गत वनांचल विकासखंड नगरी में प्रौढ़ शिक्षार्थी साक्षर बनने महापरीक्षा में हुए सम्मिलित”

On: April 3, 2022 12:42 PM
Follow Us:


नगरी-धमतरी (वायरलेस न्यूज़) / वनांचल क्षेत्र स्थित आदिवासी विकासखंड नगरी में पढ़ना लिखना अभियान के अंतर्गत भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय,स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा राष्ट्रीय मुक्त विद्यालयी शिक्षा संस्थान नई दिल्ली की पहल पर प्रौढ़ शिक्षार्थियों के लिए विगत दिवस 30 मार्च 2022 को महापरीक्षा अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ | महापरीक्षा अभियान में विकास खंड नगरी के चिन्हांकित परीक्षा केन्द्रों में पढना लिखना अभियान के प्रथम चरण में

आयोजित महापरीक्षा में आयोजित “सी ग्रेड” प्राप्त 11 शिक्षार्थी सम्मिलित हुए | जिनमे बुजुर्ग शिक्षार्थी से लेकर किसान एवं घरेलु महिलाएं सम्मिलित थी | इस दौरान बी.ई.ओ.सतीश प्रकाश सिंह ने परीक्षा केंद्र बिलभदर का औचक निरीक्षण कर उपस्थित ग्रामवासियों को निरक्षरता के अन्धकार से दूर निकलकर साक्षर बनने के लिए प्रेरित किये |
महापरीक्षा 30 मार्च 2022 को निर्धारित परीक्षा केन्द्र- ग्राम पंचायत भैंसामुड़ा परीक्षा केंद्र प्राथमिक शाला मटिया बाहरा, ग्राम पंचायत राजपुर परीक्षा केंद्र प्राथमिक शाला राजपुर , ग्राम पंचायत बिलभदर परीक्षा केंद्र प्राथमिक शाला बिलभदर, ग्राम पंचायत देवपुर परीक्षा केंद्र प्राथमिक शाला बोधसेमरा, ग्राम पंचायत भीतररास परीक्षा केंद्र प्राथमिक शाला गढ़ियापारा में प्रातः 10:00 बजे से प्रारम्भ होकर सायंकाल 5:00 बजे तक संपन्न हुई | विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह के निर्देशानुसार प्रौढ़ शिक्षार्थियों के लिए आयोजित महापरीक्षा के सुचारू क्रियान्वयन एवं परीक्षा केन्द्रों की मॉनिटरिंग हेतु गठित मॉनिटरिंग दल द्वारा ग्रामो में स्थित परीक्षा केन्द्रों की सघन मॉनिटरिंग की गयी एवं पंजीकृत प्रौढ़ शिक्षार्थियों को महापरीक्षा अभियान में सम्मिलित होने के लिए प्रेरित किया गया | महापरीक्षा अभियान को सफल बनाने में ए.बी.ई.ओ. महेश्वरी ध्रुव, मनीषा ठाकुर , तिलेश्वरी अटल, छनिता साहू, गजेन्द्र सोंन, परीक्षा केंद्र प्रभारी प्रधान पाठक, संकुल शैक्षिक समन्वयकों एवं स्वयंसेवी अनुदेशकों का योगदान रहा |

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment