अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भाजपा की बड़ी जीत पर गोमती ओपी उमेश ने बताया साकार हो रहा राम राज्य का सपना

On: March 10, 2022 6:46 PM
Follow Us:

◆◆
ओपी चौधरी ने कहा काम करने वालो को जनता ने विजयी बनाया

◆◆
उमेश अग्रवाल ने कहा दृढ़ संकल्पों के साथ पूरे होते वादे इसलिए कोई विकल्प नही ◆◆◆

रायगढ :-पाँच राज्यो के विधानसभा चुनावों में भाजपा को मिली बड़ी जीत से जिला भाजपा में जश्न का माहौल है l सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में भाजपा की वापसी पर प्रतिक्रिया देते हुए सांसद गोमती साय प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने समवेत स्वर में कहा कि देश मे राम राज का सपना साकार हो रहा है l सांसद गोमती साय ने कहा कि साँप बिच्छुओं का गठबंधन कभी सफल नही हो सकता क्योंकि इनका उद्द्देश्य पवित्र नही है l विपक्षी पार्टियाँ अपने परिवार के लाभ के लिए चुनाव लड़ती है और भाजपा देश वासियो को परिवार मानकर उनके लाभ के लिये चुनाव लड़ती है l प्रदेश मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि आम जनता के लिए समर्पित रहने वालों व काम करने वालो को जनता ने विजयी बनाया है l यह जीत जनता के विश्वास की जीत है l वही जिलाभाजपा अध्यक्ष ने बताया कि भाजपा सत्ता हासिल करने के बाद दृढ़ संकल्पों के साथ अपने वादों को पूरा करती है इसलिए कोई दुसरा विकल्प नही बन पाता l भाजपा नेताओं ने कहा कि यूपी में योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने का रेकॉर्ड बनाने जा रहे हैं। वहीं पंजाब कांग्रेसमुक्त राज्यों के फेहरिस्त में शामिल हो गया है। पांचों राज्यों में चुनाव प्रचार के दौरान विपक्षियों ने जनता के सामने वादों के पिटारे खोल दिए थे। लेकिन परिणाम से साबित हो गया कि सबसे ज्यादा वादा करने वाले बुरी तरह से चुनाव हार गए। काँग्रेस ने उत्तर प्रदेश की लड़कियों को स्कूटर, कोरोना प्रभावित परिवार को 25000 रुपए और 20 लाख नौकरियों का वादा किया था। आज यह पार्टी दहाई अंक नही छू सकी l सपा ने काँग्रेस से दो लाख और ज्यादा नौकरियों के वादे के साथ समाजवादी पेंशन बढ़ाने, फ्री बिजली और ओल्ड पेंशन स्कीम देने का वादा किया। आम आदमी पार्टी ने एक कदम बढ़कर हर परिवार से एक व्यक्ति को नौकरी का वादा दे दिया। पर जनता से इसे वोट हासिल करने के लिए झांसा ही समझा। सांसद गोमती ने कहा कि चुनाव नतीजों से स्पष्ट है कि जनता ने कोरे वादे करने वालो को विपक्ष में बैठने का जनादेश दिया l ओपी चौधरी ने कहा कि भाजपा जन हित के लिए किए जा रहे कार्यो को गांव-गांव घर घर तक पहुंचाया l जनता इस बात को समझती है कि कौन से वादे निभाए जा सकते हैं और कौन से नहीं l लिहाजा मतदाताओं ने वास्तविकता का साथ देते हुए विजयी बनाया । जिलाभाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि सच मायने में मतदाताओं ने नमक का चुकाया है l भाजपा के कार्यकर्ताओं नेपार्टी के हिंदुत्व और सबका साथ-सबका विकास के नारे को घर-घर तक पहुंचाया। योगी आदित्यनाथ की भाजपा सरकार ने दीपोत्सव पर जिस तरह के रामराज्य की अवधारणा को आम जनता के सामने रखा उसे सभी ने दिल से स्वीकार किया l रामलला के भव्य मंदिर का शिलान्यास हो चुका है। काशी विश्वनाथ कॉरीडोर सच्चाई है। जनता के लिए कोई वादा नहीं।
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को होली तक के लिए बढ़ाया जाना अंत्योदय के तहत गरीब से गरीब परिवार को 25 किलो अनाज के अलावा एक किलो कुकिंग ऑयल और एक किलो नमक-चीनी भी वितरित किया गया l यूपी के 15 करोड़ परिवारों को योगी ने जो दीवाली गिफ्ट दिया था उसका रिटर्न गिफ्ट होली से पहले जनता ने दे दिया है।विपक्ष ने कोरोना के दौरान कुप्रबंधन का आरोप लगाया l योगी ने सूबे के पांच करोड़ मजदूरों को दो महीने एक-एक हजार रुपए की नकद आर्थिक सहायता पहुंचाई। इसके अलावा प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से भी नीयत समय पर किसानों को साल में छह हजार रुपए की सहायता मिलती रही। एक्सप्रेस वे, मेडिकल कॉलेज, एयरपोर्ट ने शहरों में तो इन लोककल्याणकारी योजनाओं ने गांवों में भाजपा को यूपी में बढ़त दिलाई। महिलाओं और युवाओं ने ठोक दो की नीति अपनाने वाले योगी के लॉ एंड ऑर्डर मॉडल को पसंद किया।”

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment