अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

यातायात की सुगमता के लिए स्काई वॉक पर स्थाई समाधान जरूरी – JCCJ

On: September 25, 2022 5:38 PM
Follow Us:

स्काई वॉक को ढहाने से मिलेगी शहर की जनता को राहत – JCCJ

स्काई वॉक प्रोजेक्ट की निष्पक्ष जांचकर दोषियों से की जाए वसूली जा – JCCJ

स्काई वॉक पर कांग्रेस-भाजपा के आरोप प्रत्यारोप और राजनीति से जनता का हो रहा है अहित।

डॉ रेणु जोगी ने पूर्ववर्ती सरकार को लिखा अनेकों बार पत्र, विधानसभा पर उठाए कई सवाल, सुझाव दिए, ध्यान आकर्षण लाया पर नहीं हुआ स्काई वॉक स्थाई निराकरण।

रायपुर, छत्तीसगढ़, (वायरलेस न्यूज) 25 सितंबर 2022। जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के मुख्य प्रवक्ता अधिवक्ता भगवानू नायक ने दोनों राष्ट्रीय राजनीतिक दल कांग्रेस-भाजपा को स्काई वॉक पर आरोप प्रत्यारोप औऱ राजनीति करने के बजाय इसका स्थाई समाधान निकालने की मांग करते हुए कहा पूर्ववती भाजपा सरकार द्वारा राजधानी रायपुर में शास्त्री चौक से लालगंगा शॉपिंग मॉल तक स्काई वाक का निर्माण करवाने का जो अरिपक्व निर्णय लिया गया था बिना किसी उपयोग और करोड़ो रूपये खर्च से अधूरा बना यह स्काई वॉक आज यातायात के लिए मुसीबत बन गया है, जिसे ढहाने से ही शहर की जनता को राहत मिलेगा। स्काई वॉक की लम्बाई लगभग 1.5 किलोमीटर और चौड़ाई 3 से 4 मीटर की प्रस्तावित थी। जिस स्थान पर इस स्काईवाक का निर्माण किया जा रहा था वह रायपुर के व्यस्तम मार्गों में शामिल है। जिस उद्देश्य से इस स्काई वाक के निर्माण किया गया वह तो पूरा नहीं हुआ लेकिन यह अधूरा स्काई वॉक यातायात के लिए जरूर समस्या बन गया। उन्होंने कहा रायपुर के यातायात को देखते हुए इस स्काई वाक के बजाय यदि फ्लाईओवर का निर्माण किया जाता जो जनता के लिए ज्यादा उपयोगी रहता। यदि इसका निर्माण करवाना ही था तो सर्वप्रथम विभाग द्वारा इसकी उपयोगिता का एक सर्वे करवाया जाना था और उसके पश्चात ही यह कार्य शुरू करवाया जाना था। उन्होंने कहा वर्तमान में स्काई वाक के निर्माण पर रोक लगा दी गई है हालांकि इसके निर्माण में भारी भरकम राशि व्यय हो चुकी है जिसका कोई औचित्य नहीं है। 16 जुलाई 2019 को लोक निर्माण मंत्री द्वारा विधानसभा में दिए गए जवाब के अनुसार स्काई वाक के निर्माण पर 77 करोड़ 10 लाख का व्यय अनुमानित है। वर्तमान में 50% निर्माण पूरा हो चुका है और इस पर 36 करोड़ 44 लाख रूपए खर्च भी हो चुके है। यातायात को सुगम बनाने के लिए दोनों राष्ट्रीय दल स्काई वॉक मामले पर एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप और राजनीति करने के बजाय इसके स्थाई वॉक के स्थाई निराकरण पर गंभीरता से विचार करके निर्णय लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा इस सम्बंध में छत्तीसगढ़ की सबसे वरिष्ठ महिला विधायक व जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) की सुप्रीमो डॉ रेणु जोगी पूर्ववर्ती भाजपा सरकार को अनेकों पत्र लिखा, विधानसभा सभा मे सवाल उठाए, कई सुझाव भी दिए, ध्यान आकर्षण लाया पर स्काई वॉक का स्थाई समाधान आज तक नहीं निकला।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment