अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रे.सु.ब गोंदिया नागपुर मंडल द्वारा “ऑपेरशन नारकोस” के तहत साईनगर शिर्डी एक्सप्रेस से एक लाख रु. मूल्य का गाँजा बरामद किया

On: May 5, 2025 8:58 AM
Follow Us:

गोंदिया ( वायरलेस न्यूज़) रे.सु.ब द.पु.म.रे.नागपुर मंडल द्वारा “ऑपेरशन नारकोस” के तहत दिनांक 05.05.2025 को गाडी संख्या- 20857 साईनगर शिर्डी से लगभग 02.205 किलो गाँजा बरामद कर कार्यवाही
******

श्री दीप चंन्द्र आर्य, मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेसुब, द.पू.म.रेलवे, नागपुर मंडल के मार्ग दर्शन में “ऑपेरशन नारकोस” के तहत मादक पदार्थ, शराब, गांजा, नगदी, मूल्यवान धातु तथा प्रतिबंधित और अवैध सामान की तस्करी की रोकथाम हेतु विशेष अभियान के तहत कार्यवाही की जा रही है इसी क्रम मे रेलवे सुरक्षा बल अनुरक्षण दल एवं पोस्ट गोंदिया के द्वारा दिनांक 03.05.2025 को गाडी संख्या-20857 साईनगर शिर्डी सुपरफास्‍ट एक्सप्रेस में दुर्ग से गोंदिया के मध्य चेकिंग के दौरान उन्हें एक ट्रॉली बैग लावारिस हालत में मिला । उक्त बैग के बारे में कोच में बैठे यात्रियों से पूछताछ करने पर किसी भी यात्री द्वारा अपना नही होना बताया साथ ही बैग के मालिक के बारे में कोई जानकारी नही होना बताया गया । अनुरक्षण दल एवं पोस्ट गोंदिया के अधिकारियों/बल सदस्यों द्वारा उक्‍त ट्रॉली बैग को गवाहो के समक्ष सावधानी पूर्वक खोलकर देखने पर उसमें कुल 05 पैकेट मिले जिसमें गाँजा जेसा मादक पदार्थ था । उक्त गाडी के गोंदिया स्टेशन आगमन पर बल सदस्यों द्वारा आवश्यक कार्यवाही करते हुए बैग को ट्रेन से उतारकर राजपत्रित अधिकारी नायब तहसीलदार गोंदिया, सरकारी पंच, श्वान दस्ता सिटी पुलिस गोंदिया, एवं अन्य संबंधित की उपस्थिती में नियमानुसार कार्यवाही की गई । नियमों का पालन करते हुए बैग व बंडलों को आगे की कानूनी कार्यवाही हेतु मय दस्तावेजों सहित जीआरपी गोंदिया को सुपुर्द किया गया जहाँ बरामद किये गए गाँजे का कुल वजन- 02.205 किलो तथा जिसका वर्तमान बाजार मूल्य 1,04,900/- रुपये पाया गया । जिस पर शासकीय रेलवे पुलिस गोंदिया द्वारा अज्ञात के विरुद्ध अपराध क्रमांक-00/2025, धारा 8(c), 20(b)(ii) NDPS Act के तहत दिनांक 04.05.25 को दर्ज किया गया।

रेलवे सुरक्षा बल /द.पू.म. रेलवे नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों से अपील करता है कि, रेल गाडियों, स्टेशन एवं स्टेशन परिसर में किसी प्रकार का लावारिस बैग संदिग्ध अवस्था में पाये जाने पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) पोस्ट, शासकीय रेल पुलिस, गाडी में तैनात अनुरक्षण दल/रेलवे कर्मचारी, टीटीई अथवा रेलवे हैल्प लाईन नंबर 139 को सूचित करें जिससे इस प्रकार से अवैध कार्यो पर कार्यवाही की जा सके।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में हाथीदांत तस्करी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा

आर पी एफ दुर्ग ने शंकर नगर दुर्ग के टिकट दलाल को किया गिरफ्तार

रायपुर एस पी की सूचना पर नागपुर आरपीएफ ने समता एक्सप्रेस से दो संदिग्ध आरोपी से 50 लाख नगदी और 25 लाख का सोना जप्त किया

आरपीएफ दुर्ग द्वारा दुबई में काम कर रहे 22 साल पुराने टिकट दलाली केस के स्थाई वारंट (PNBW)  के आरोपी कका रेलवे कोर्ट रायपुर में सरेंडर

रेसुब ऊसलापुर ने करगीरोड स्टेशन में मालगाड़ी डिरेलमेंट मामले का मुख्य आरोपी पवन नायक को पुष्पराजगढ़ से किया गिरफ्तार

आरपीएफ दुर्ग ने 12 वर्ष पुराने वारंटी को चोरी के आरोपी बिहार से गिरफ्तार कर लाया

Leave a Comment