अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रोटरी रायल द्वारा 29 सितम्बर को होगा वृहद शुगर जांच शिविर का आयोजन

On: September 22, 2021 3:56 PM
Follow Us:

शिविर में शुगर के साथ बल्ड प्रेशर और डॉ. के सलाह पर थायराइड का भी होगा निःशुल्क स्क्रीनिंग

29 सितम्बर के सुबह 10 बजे से संध्या 5 बजे तक संचालित होगा निःशुल्क शिविर

रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) :- रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल द्वारा आगामी 29 सितम्बर को रायगढ़ के कोतरा रोड स्थित हेल्थ जोन स्पेशलिटी क्लीनिक रायगढ़ व एन. आर. इस्पात में वृहद शुगर जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। इस विषय की जानकारी देते हुए प्रोजेक्ट कोऑडिनेटर डॉ. मनीष बेरिवाल ने बताया कि भारत में हर तीसरा व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित पाया जा रहा है और आज भारत को मधुमेह का राजधनी भी माना जाने लगा है। यही कारण है कि विश्व की प्रतिष्ठित समाज सेवी संस्था रोटरी इंटरनेशनल द्वारा लोगों में मधुमेह के प्रति जानकारी और उसका समय रहते रोकथाम किया जा सके या किसी व्यक्ति को मधुमेह है, परन्तु उस व्यक्ति को उसकी जानकारी नहीं होने के कारण कई अन्य परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं। उसको भी समय रहते चिन्हांकित किये जाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन किया जाना है। जिसको स्थानीय स्तर पर रोटरी क्लब ऑफ रायगढ़ रॉयल के प्रोजेक्ट कोऑडिनेटर डॉ. मनीष बेरिवाल, प्रोजेक्ट चेयरमैन आशीष अरोरा, क्लब अध्यक्ष हितेश सुनालिया, सचिव संदीप अग्रवाल आदि क्लब के समस्त सदस्यों और पदाधिकारियों द्वारा संचालित किया जा रहा है।

ज्ञात हो कि मधुमेह पर लोगों में जागृति लाने का यह कार्यक्रम रोटरी इंटरनेशनल और भारत में मधुमेह की रोकथाम के लिए बनी सबसे बड़ी संस्था आर.एस.एस.डी.आई. के संयुक्त तत्वाधान में देश भर में चलाये जाने हैं। उसी तारतम्य में रायगढ़ में भी मधुमेह का विशाल जांच शिविर का आयोजन किया जाना है। इस विषय की पूर्ण जानकारी डॉ. मनीष बेरिवाल ने देते हुए बताया कि हमारा लक्ष्य है कि 1000 लोगों का हम निःशुल्क मधुमेह और डॉक्टर के सुझाव पर थायराइड तथा बल्ड प्रेशर की भी जांच कर यह पता लगाना है कि कुछ लोगों को मधुमेह तो है, लेकिन उन्होंने कभी जांच नहीं करायी। जो कि कभी भी धातक रूप ले सकता है। उसी का रोकथाम ही इस शिविर का उद्देश्य है। इस शिविर में नगर या जिले का कोई भी व्यक्ति अपनी जांच करा सकता है। जांच कराने हेतु पूर्व में 7711955000, 7974007084, 7805077712, 9826456960 इन नम्बरों पर पंजीयन करा लेवें, ताकि जांच के दिन किसी भी प्रकार के परेशानी का सामना न करना पड़े।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment