● पुलिस जनचौपाल में सीएसपी रायगढ़ दिए नेतनागर के रहवासियों को साइबर क्राइम से बचाव की जानकारी….
● होली को लेकर ग्रामवासियों को हुल्लड़बाजी ना करने की समझाइश…. *रायगढ़* । थाना जूटमिल अंतर्गत ग्राम नेतनगर में आज जूटमिल पुलिस द्वारा “पुलिस जन चौपाल” लगाया गया जहां नगर पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव उपाध्याय तथा थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल ने रहवासियों से उनकी समस्याएं की जानकारी लेकर उनके निदान की ओर आवश्यक पहल किया गया है । चौपाल में नगर पुलिस अधीक्षक ने रहवासियों से कई विषयों पर चर्चा किये । उन्हें अपराध संबंधी जानकारी देते हुए वर्तमान में हो रहे साइबर ठगी के बारे में अवगत कराये । इसके अलावा आने वाले होली पर्व को लेकर उन्होंने समझाईश देते गया गया कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाए, हुल्लड़बाजी न करें , गांव में मिलजुल कर रहें । थाना प्रभारी जूटमिल उपनिरीक्षक कमल किशोर पटेल ने रहवासियों को गांव में बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रख इसकी सूचना तत्काल पुलिस को देने को कहा गया जिससे व्यक्ति की तस्दीकी की जा सकें । उन्होंने आसपास के गांव में महुआ शराब बनाने की आ रही शिकायतों को लेकर ग्रामीणों को नशे से दूर रहने और अवैध शराब बनाने और बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने ग्रामीणों को प्रेरित किये । चौपाल में गांव के सरपंच प्रतिनिधि जीत्ते सिंह, जनप्रतिनिधि लल्लू सिंह व काफी संख्या में रहवासी और जूटमिल थाना स्टाफ मौजूद थे ।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़August 9, 2026कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ
छत्तीसगढ़August 6, 2026सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?
बिलासपुरAugust 6, 2026कटघोरा–डोंगरगढ़ नई रेल लाइन की स्वीकृति हेतु केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू के प्रयासों के प्रति स्वागत करने कार्यकर्ता हुए सक्रिय
बिलासपुरAugust 5, 2026भंनवारटंक के पास देर रात सड़क किनारे एक तेंदुआ दिखाई दिया, क्षेत्र से गुजरने वाले लोगों में वन विभाग ने सतर्कता बढ़ाई.. देखें विडियो






