रायपुर (वायरलेस न्यूज) कलिंगा यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट हो गया। इस घटना में 15 से 20 छात्र घायल हो गए है। यह मारपीट पास आउट हुए छात्रों और जूनियर छात्रों के बीच हुई है। घटना के बाद यूनिवर्सिटी को फिलहाल बंद कर दिया गया है, वहीं चल रही परीक्षा को भी फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। छात्रों को भी हॉस्टल खाली करने का आदेश दिया गया है। घटना रायपुर के मंदिर हसौद थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार, कलिंगा यूनिवर्सिटी में छात्रों के दो गुटों के बीच आपसी विवाद हो गया था। विवाद इतना गहरा हुआ कि फिर छात्रों में मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में 15 से 20 छात्रों को गंभीर चोट आई है। इनमें से कुछ को अस्पताल में भी ले जाया गया है। हालांकि छात्रों से जुड़े संवेदनशील मामले को लेकर फिलहाल प्रशासन इस मामले पर बहुत ज्यादा नहीं बता रहा है। वहीं छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर यूनिवर्सिटी की तरफ से भी पूरे घटनाक्रम सार्वजनिक नहीं किया जा रहा है। किसी मुद्दे को लेकर सीनियर और जूनियर छात्रों के बीच पहले विवाद हुआ, लेकिन बाद में छात्रों ने आपस में इस विवाद को सुलझाने का दावा किया। कल फिर से इस पूरे मामले को लेकर छात्रों के दो गुट जमकर मारपीटआमने-सामने हो गए। पुलिस जांच कर रही है, वहीं यूनिवर्सिटी गेट पर पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
Author Profile

- अमित मिश्रा ने वर्ष 1984 से पत्रकारिता को अपने कर्मक्षेत्र के रूप में अपनाया और तब से लगातार पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। चार दशकों से अधिक की उनकी यह यात्रा समाचार, समाज और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से सामने रखने के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Latest entries
छत्तीसगढ़September 8, 2026छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल,राज्यपाल श्री रमेन डेका से छत्तीसगढ़ी भाषाविदों ने की भेंट
बिलासपुरSeptember 7, 2026प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने पत्रकार और उनके परिवार के स्वास्थ्य की ली सुध ,प्रेस क्लब और अपोलो के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू
बिलासपुरSeptember 7, 2026रोटरी क्लब बिलासपुर मिडटाउन ने सरस्वती शिशु मंदिर कोटा को दी शैक्षणिक सामग्री
खेल जगतSeptember 7, 202621वीं छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय क्यूरुगी एवं 2 री राज्य स्तरीय पुम्से ताइक्वांडो प्रतियोगिता 2026 का आयोजन बिलासपुर में

