अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनटीपीसी सीपत में फ्लाई ऐश से भरे 51 बीटीएपी रेलवे वैगन को हरी झंडी दिखाई गई

On: April 29, 2024 9:01 AM
Follow Us:

एनटीपीसी सीपत में फ्लाई ऐश से भरे 51 बीटीएपी रेलवे वैगन को हरी झंडी दिखाई गई

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज)दिनांक 28.04.2024 को एनटीपीसी सीपत ने अपनी उपलब्धियों में जोड़ा एक और अध्याय।परियोजना प्रमुख श्री विजय कृष्ण पांडे, मुख्य महाप्रबंधक (एनटीपीसी सीपत) तथा श्री अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक ( प्रचालन एवं अनुरक्षण) ने फ्लाई ऐश से भरे 51 बीटीएपी रेलवे वैगन को बिरला सीमेंट की मैहर इकाई के लिए हरी झंडी दिखाई।

एनटीपीसी सीपत से निकली ये 3000 मैट्रिक टन फ्लाई ऐश पूर्णतः सुरक्षित रेल मार्ग से मैहर सीमेंट इकाई में पहुंचेगी और राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनेगी।
ज्ञात हो कि एनटीपीसी सीपत हमेशा से ही पर्यावरण हितैषी कार्यों के लिए प्रयासरत रही है और विद्युत निर्माण से उत्पन्न हुई राखड़ के शत प्रतिशत उपयोग के लिए प्रतिबद्ध है। वर्तमान में एनटीपीसी सीपत के राखड़ का मुख्य उपयोग राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में हो रहा है। एनएचएआई की विभिन्न परियोजनाओं जैसे कि बिलासपुर पथरापाली मार्ग, बिलासपुर – ऊर्गा मार्ग, रायपुर – विशाखापत्तनम मार्ग, दुर्ग – आरंग बायपास आदि में एनटीपीसी सीपत ने विगत वर्षों में लगभग 90 लाख मीट्रिक टन ऐश की आपूर्ति की है और लाखों लोगों के लिए सुरक्षित और तीव्र राजमार्गों के निर्माण में सहभागिता की है।

इसी दिशा में रेलवे वैगन से राखड़ की आपूर्ति के लिए यह एक अभिनव पहल है। प्रथम रेलवे वैगन की रवानगी अभी परीक्षण स्तर पर है। परीक्षण के दौरान विभिन्न तकनीकी मानकों को संग्रह कर दीर्घकालीन योजना बना कर सतत रूप से राखड़ की आपूर्ति रेल मार्ग से करने का प्रयास किया जाएगा।

रेल मार्ग से राखड़ का परिवहन सस्ता, सुरक्षित और पर्यावरण हितैषी है। इस परीक्षण को सफलता पूर्वक संपन्न करने में श्री विजय कृष्ण पांडे मुख्य महाप्रबंधक और श्री अनिल शंकर शरण महाप्रबंधक के दिशा निर्देशों का अमूल्य योगदान रहा। उन के निर्देशों पर विभिन्न विभागों ऐश यूटिलाइजेशन, ऐश हैंडलिंग, एमजीआर और सीएचपी ने दिन रात आपसी सहयोग से कार्य किया।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment