अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को किया गया प्रोत्साहित

On: February 21, 2025 5:20 PM
Follow Us:

एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को किया गया प्रोत्साहित

बिलासपुर ( वायरलेस न्यूज़) एनटीपीसी सीपत संगवारी महिला समिति द्वारा उमंग मेला 2025 में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में भाग लेने वाले स्वामी आत्मानंद विद्यालय सीपत एवं हाई स्कूल दर्राभांठा के विद्यार्थियों को स्टेशनरी किट प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। ज्ञात हो संगवारी महिला समिति द्वारा दिनांक 04 एवं 05 जनवरी 2025 को दो दिवसीय उमंग मेला का आयोजन किया गया। जिसके दूसरे दिवस 05 जनवरी को विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसमें नगर परिसर में संचालित बाल भारती पब्लिक स्कूल एवं आसपास के ग्रामीण विद्यालयों के छात्र- छात्राओं ने भाग लेकर मॉडल के माध्यम से अपने वैज्ञानिक विचार को प्रदर्शित किया। ग्रामीण विद्यालयों के छात्र- छात्राओं को प्रोत्साहित करने हेतु मेले के दौरान भी प्रोत्साहन राशि प्रदान किया गया था।
संगवारी महिला समिति की अध्यक्षा श्रीमती साधना पाण्डेय एवं उपाध्यक्षा श्रीमती नम्रता शरण के नेतृत्व में संगवारी महिला समिति की वरिष्ठ सदस्याओं ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय सीपत एवं हाई स्कूल दर्राभांठा के शिक्षक एवं छात्र- छात्राओं से भेंटकर उन्हे स्टेशनरी किट प्रदान कर प्रोत्साहित किया। प्रतिभागियों तथा स्कूल प्रबंधन ने संगवारी महिला समिति के इस पहल की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। अध्यक्षा संगवारी महिला समिति श्रीमती साधना पाण्डेय ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएँ दी।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment