अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

तमनार- चोरी खुलासा… पुलिस की संदिग्धों से पूछताछ जारी, किराना दुकान व वाहन से बैटरी, डीजल चोरी के मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार

On: January 13, 2021 4:55 PM
Follow Us:

● डीजल चोर गैंग से 100 लिटर डीजल व बुलेरो जप्त, रिमांड पर आरोपी भेजे गये

रायगढ (अनिल आहूजा वायरलेस न्यूज़ ) गत दिनों तमनार थानाक्षेत्र अंतर्गत गीता ज्वेलर्स में हुई चोरी के बाद पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह द्वारा एसडीओपी धरमजयगढ़ के नेतृत्व में शीघ्र माल मुल्जिम की पतासाजी के लिये गठित किया गया है । एसडीओपी धरमजयगढ़ सुशील कुमार नायक, तमनार थाने में कैंप लगाकर लगातार संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है । इसी क्रम में आज तमनार स्टाफ द्वारा डीजल/बैटरी चोरी (अप.क्र. 181/2020 धारा 379,34 IPC) में फरार आरोपी *वरुण सिदार निवासी चितवाही* को हिरासत में लेकर पूछताछ किया गया जिसने डीजल चोरी के अलावा *ग्राम सराईडीपा के नवीन शर्मा के किराना दुकान* में गल्ला किराना समान, चांदी के 02 नग सिक्के व गल्ला से नगदी की चोरी (अप.क्र. 355/2020 धारा 457,380 IPC) अपने साथी कैलाश दास महंत व जनक राम चौहान के साथ चोरी करना स्वीकार किया । आरोपी वरुण सिदार से मिली जानकारी पर तमनार पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया गया है । आरोपियों से नगदी रकम ₹1,000 व चांदी के 2 सिक्के मेमोरेंडम पर बरामद किया गया है ‌ । आरोपी 1- वरुण सिदार पिता खेल सिंह सिदार को अपराध क्रमांक 181/2020 धारा 379,34 IPC के साथ अपराध क्रमांक 355/2020 धारा 457, 380 IPC में आरोपी 2- कैलाश दास महंत पिता पुनीराम महंत उम्र 24 वर्ष ग्राम चितवाही 3- जनकराम चौहान पिता जेठूराम चौहान उम्र 20 वर्ष निवासी बरजमुड़ा तमनार को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।

इसके अलावा आज दिनांक 13.01.2021 को टी.आई. तमनार निरीक्षक किरण गुप्ता को मुखबिर से मिली सूचना पर डीजल चोर गैंग के 03 आरोपियों को बोलेरो वाहन में चोरी की डीजल खपाने के फिराक में घूमते हुये हिरासत में लिया गया है । आरोपियों से बोलेरो वाहन में रखी हुई 100 लीटर डीजल की जब्ती की गई है । आरोपी 1- घासीराम पटेल पिता अर्जुन पटेल उम्र 28 वर्ष निवासी डोलेसरा 2- राहुल कुशवाहा पिता गोरख कुशवाहा 22 साल तमनार 3- दामोदर साहू पिता परमानंद साहू 26 वर्ष चितवाही पर धारा 41(1+4)CrPC/379,34 IPC की कार्यवाही कर रिमांड पर भेजा गया है । उक्त कार्यवाही में निरीक्षक किरण गुप्ता, उप निरीक्षक सुरेंद्र दुबे, सहायक उपनिरीक्षक दुर्गाचरण साहु, प्रधान आरक्षक अकाश शर्मा, उदय सिंह सिदार आरक्षक बलराम साहू, अमृत गुप्ता, रामेश्वर भैना एवं कमलेश राठिया की अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment