अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

पिता की हत्या के आरोप में बेटा गिरफ्तार, लैलूंगा के ग्राम चोरंगा की घटना….

On: June 17, 2022 4:36 PM
Follow Us:

आरोपी घरेलू झगड़े में डंडे से पीटा और पिता को शराब पीकर गिरना बताया, जांच में हुआ खुलासा…. *रायगढ़* । दिनांक 14.06.2022 को सीएसची लैलूंगा में ईलाज के लिए भर्ती कराये गये गोपाल चौहान (उम्र 42 साल) निवासी ग्राम चोरंगा थाना लैलूंगा की दूसरे दिन निधन हो गया । दिनांक 15.06.2022 को थाना लैलूंगा में मृतक के वारिसान मर्ग इंटिमेशन दर्ज कि दिनांक 14/06/2022 को गोपाल चौहान घर से निकला, शराब पीया हुआ था कि शाम को पतरापारा बगुडेगा के बीच गिरा पडा था जिसे उठाकर घर लाये और बेहोश अवस्था में ईलाज के लिए लैलूंगा अस्पताल भर्ती कराये थे, जहां ईलाज के दौरान फौत हो गया है, मृतक शराब पीने का आदि था शराब के नशे से गिरने से ईलाज के दौरान फौत हुआ है, रिपोर्ट पर मर्ग इंटिमेशन दर्जकर जांच में लिया गया । इसी बीच एसडीओपी धरमजयगढ़ दीपक मिश्रा को पुलिस के सहयोगी सूत्रों से जानकारी मिली कि ग्राम चोरंगा में रहने वाले गोपाल चौहान की मृत्यु संदेहास्पद है, गोपाल के घरवाले उसे शराब के नशे में पीकर गिरना बताकर आनन-फानन में उसके अंतिम संस्कार की तैयारी में लगे हैं । सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसडीओपी द्वारा थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक एन.एस. मरकाम को स्वयं मामले की तस्दीकी का निर्देश दिये । थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ मौके पर पहुंचकर मृतक के वारिसानों से बारीकी से कड़ी पूछताछ किये जिसमें घटना का खुलासा हुआ । मृतक के वारिसान बताये कि मृतक गोपाल चौहान शराब पीने का आदि था, घरेलू सामान को भी बेच कर शराब पीता था और हमेशा घर परिवारवालों को लडाई झगडा कर परेशान करता था । दिनांक 14/06/2022 को भी शराब पीकर घरपरिवार वालों के साथ लडाई झगडा कर परेशान कर रहा था तब हरिशंकर चौहान (मृतक का बेटा) गुस्सा में आकर डण्डा से गोपाल चौहान को मारपीट कर गंभीर चोट पहुंचाया जिसे लैलूंगा अस्पताल में भर्ती कराये थे । दिनांक 16.06.2022 को थाना प्रभारी द्वारा आरोपी हरिशंकर चौहान (उम्र 27 साल) पर हत्या कर साक्ष्य छिपाये जाने का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को हिरासत में लिया गया । आरोपी द्वारा अपराध स्वीकार किया गया है, जिसे गिरफ्तार कर आज रिमांड पर भेजा गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment