अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

बन्द कार में फंसे SDO,आरक्षकों ने दी अपनी सांस तो आई जान में जान…

On: December 23, 2021 7:59 AM
Follow Us:

बन्द कार में फंसे SDO,आरक्षकों ने दी अपनी सांस तो आई जान में जान…


कोरबा (पुष्पेंद्र श्रीवास वायरलेस न्यूज़) पाली ब्लॉक के चैतमा मार्ग में माखनपुर हाई स्कूल के पास कटघोरा की तरफ से आ रही ब्रेजा कार कल सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई जिससे चालक को गंभीर चोटें आई। सूचना उपरांत घटना स्थल पर जब डायल 112 की टीम पहुंची तब देखा कि चालक वाहन के अंदर बेहोशी की हालत में है और दरवाजा अंदर से लॉक होने के साथ ही AC का गैस लीक हो रहा था। संभावित खतरे को भांपते ही आरक्षक राजेश राठौर 851,अनिल कुर्रे 180 एवं 112 चालक महेंद्र जायसवाल ने तत्परता दिखाते हुए जैक रॉड से कार का शीशा तोड़कर दरवाजा खोला एवं चालक को बाहर निकाला।

चालक को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी तो आरक्षकों ने उक्त घायल व्यक्ति को जमीन पर लेटा कर उसके सीने पर पंपिंग किया और मुँह में सांस देकर उसकी प्राण रक्षा की। इसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पाली लाया गया। यहाँ से प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर रिफर किया गया। घायल व्यक्ति के परिजनों की फोन के माध्यम से सूचना दी गई है।

बताया कि घायल व्यक्ति का नाम के आर भाल्लवी है जो कृषि विभाग में मार्केटिंग एसड़ीओ के पद पर पदस्थ हैं और अम्बिकापुर से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। घायल के परिजनों ने 112 की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया है। दूसरी ओर 112 के जवानों की सूझबूझ और जान बचाने के लिए उठाए गए त्वरित कदम को सर्वत्र सराहना मिल रही है।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment