अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

भ्रष्टाचार की लड़ाई लड़ने भाजपा ने मजबूत किया अधिवक्ताओं का हाथ, भ्रष्टाचार विरोधी नारे लगाते पहुंचे धरना स्थल

On: February 21, 2022 5:17 PM
Follow Us:

रायगढ़। (वायरलेस न्यूज़)भ्रष्टाचार के विरुद्ध रायगढ़ अधिवक्ता संघ की ओर से शुरू की गई लड़ाई क्रमशः तेज हो रही है, इसी कड़ी में सोमवार को प्रदेश भाजपा के महामंत्री ओपी चौधरी और जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में भाजपा के सैकड़ों कार्यकर्ता रायगढ़ अंबेडकर चौक स्थित अधिवक्ताओं के धरना स्थल पर पहुंचे और अपना समर्थन दिया।


पूर्व आईएएस एवं प्रदेश भाजपा में यूथ आईकॉन ओपी चौधरी ने अपना समर्थन देते हुए कहा कि हम हर उस स्तर तक अधिवक्ता संघ का समर्थन करेंगे जहां तक कि संघ चाहेगा। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई भ्रष्टाचार की लड़ाई है और इस भ्रष्टाचार को खत्म करने की दिशा में भाजपा सदैव हर उस व्यक्ति के साथ है जो भ्रष्टाचार के खिलाफ युद्ध कर रहा है। ओपी चौधरी ने कहा कि भ्रष्टाचार का गढ़ केवल राजस्व न्यायालय ही नहीं बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ के प्रत्येक कार्यालय में विद्यमान है। उन्होंने कहा कि जब मैं रायगढ़ आ रहा था तब कुछ लोगों ने बताया कि इन दिनों रेत के दाम बढ़े हुए हैं आप यकीन मानिए कि रेत के दाम भी भ्रष्टाचार की वजह से ही बढ़े हुए हैं। ओपी चौधरी ने कहा कि एक एसडीएम से उनकी बात हुई जिसके बारे में यह कहा जाता था कि वह विभिन्न माध्यमों से भ्रष्टाचार करता है । जब उससे पूछा गया तो उसने मुझसे कहा कि कांग्रेस की सरकार आने के बाद हम लोगों को ऐसा करने को मजबूर किया जाता है और यदि ऐसा ना करें तो हमारा ट्रांसफर दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में कर दिया जाता है। उस अधिकारी ने यह भी कहा कि यदि हम ऐसा न करें तो हमें दंतेवाड़ा जैसे क्षेत्रों में जाना पड़ता है जहां बच्चे परेशान हो जाते हैं हमें ऐसा दंड न मिले इसलिए हम सरकार के लिए मंथली रिचार्ज करते हैं। ओपी चौधरी ने कहा कि ऐसी स्थिति पूरे शासन और प्रशासन में हैं। मैं वकीलों की ओर से लड़ी जा रही इस भ्रष्टाचार की लड़ाई का स्वागत करता हूं । इस भ्रष्टाचार से कर्मचारी और अधिकारी भी परेशान है इसके लिए सिर्फ और सिर्फ सरकार को चलाने वाले लोग ही दोषी हैं । छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार अब कल्चर बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस महा अभियान की शुरुआत वकील भाइयों ने की है पिछले दिनों तहसील कार्यालय में जो घटना हुई वह दुर्भाग्य जनक है लेकिन उसकी स्पष्ट जांच होनी चाहिए थी। इस जांच में जो भी दोषी पाया जाता उस पर कारवाई की जान चाहिए थी , लेकिन दुर्भाग्य जनक स्थिति है कि बिना जांच किए ही एकतरफा कार्रवाई कर तमाम धाराएं लगा दी गई हैं। मैं इसका कड़े शब्दों में विरोध करता हूं।

भाजपा अपने स्तर पर भी लड़ेगी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई

भाजपा नेता ओपी चौधरी ने अधिवक्ताओं के धरना स्थल पर यह स्पष्ट कर दिया कि अधिवक्ता जिस स्तर तक चाहें वह उनका सहयोग करेंगे और उनकी लड़ाई में वह सहभागी भी बनेंगे , लेकिन उनकी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लंबी होगी जो उन्हें स्वयं ही लड़नी है । उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार की जड़ें काफी गहरी हैं जिन्हें उखाड़ना अब भाजपा का भी दायित्व है इसलिए हम अपने स्तर पर भी बखूबी लड़ेंगे। साथ ही अधिवक्ताओं के साथ भी खड़े रहेंगे।

लम्हों ने खता की सदियों ने सजा पाई है: उमेश अग्रवाल

जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने अधिवक्ताओं को भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी लड़ाई के लिए साधुवाद देते हुए उन्हें अपना समर्थन दिया और कहा कि हर हाल में और हर स्थिति में वह अधिवक्ताओं की ओर से लड़े जा रहे भ्रष्टाचार की लड़ाई के साथ हैं। उन्होंने एक शेर लम्हों ने खता की सदियों ने सजा पाई है कहते हुए यह पूछा कि इस जिले के एक मंत्री और चार विधायक आखिर भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ताओं की ओर से लड़ी जा रही इस लड़ाई में अब तक क्यों नहीं शामिल हुए हैं वे कहां छिपे बैठे हुए हैं और वे अपने मुंह से भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई शब्द क्यों नहीं निकाल रहे हैं। जिला भाजपा के अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि हम खामोश नहीं रह सकते थे इसलिए अधिवक्ताओं के साथ भ्रष्टाचार की लड़ाई में हम पहले दिन से ही शरीक हुए हैं और आज हम अपने दलबल के साथ इस आंदोलन स्थल पर समर्थन भी करने पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल अधिवक्ताओं की नहीं है बल्कि हर एक छत्तीसगढ़िया की लड़ाई है जो रोज इस भ्रष्टाचार से पीड़ित होता है। उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में जब से कांग्रेस आई है तब से भ्रष्टाचार हर विभाग में व्याप्त है। उन्होंने अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में जब जब परिवर्तन हुए हैं तब तब आप जैसा ही कोई बुद्धिजीवी सामने आया है। इस बार भी भ्रष्टाचार की यह लड़ाई आपके माध्यम से शुरू हुई है जिसका नतीजा सुखद होगा, और लाभ जनता को मिलेगा।

पहली बार न्यायपालिका और कार्यपालिका आमने सामने हैं

जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है कि न्यायपालिका और कार्यपालिका दोनों आमने-सामने हैं। जिन पर दूसरों को न्याय दिलाने का दायित्व है उन्हें आज न्याय पाने के लिए सड़क पर उतरना पड़ रहा है। यह सरकार के लिए शर्म की बात होनी चाहिए।

हर चीज की एक हद होती है संयम टूट भी जाता है और हद से ज्यादा जो संयम करे वह कायर कहलाता है: आशीष मिश्रा

भाजपा के समर्थन के दौरान रायगढ़ बार के तेजतर्रार अधिवक्ता आशीष मिश्रा ने स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेई की एक कविता को याद करते हुए कहा कि हर चीज की एक हद होती है संयम टूट भी जाता है और हद से ज्यादा जो संयम करें जो कायर कहलाता है। आशीष मिश्रा ने कहा कि सवाल यह नहीं है कि क्या भ्रष्टाचार आज ही पैदा हुआ है, बल्कि सवाल यह है कि भ्रष्टाचार किस हद तक फैल चुका है। उन्होंने भाजपा नेता ओपी चौधरी एवं जिलाध्यक्ष उमेश अग्रवाल का स्वागत करते हुए कहा कि हम यहां अधिवक्ता हित की बात करने बैठे हैं और ऐसे में यदि ओपी चौधरी और उमेश अग्रवाल जैसे भाजपा के कद्दावर नेता यहां स्वयं अपने दल बल के साथ आकर अपना समर्थन हमें दे रहे हैं तो यह हमारे लिए गर्व की बात है और इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता । हम इस लड़ाई को अवश्य ही अंजाम तक पहुंचाएंगे।

वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु सेवक गुप्ता ने सबके समक्ष रखी 10 मांग

रायगढ़ अधिवक्ता संघ के वरिष्ठ अधिवक्ता विष्णु सेवक गुप्ता ने आंदोलन स्थल पर 10 बिंदुओं पर अपनी मांग जो मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई है उसे पढ़कर बताया और सभी से इन बिंदुओं पर आगे काम करने और लड़ाई लड़ने की बात कही। एडवोकेट विष्णु सेवक गुप्ता ने कहा कि हमें सभी राजनीतिक दलों और संगठनों का साथ मिल रहा है। इस कड़ी में भारतीय जनता पार्टी का साथ और समर्थन हमें प्राप्त हुआ है इसके लिए भाजपा को उन्होंने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि विधानसभा सत्र में हमारी उम्मीद है कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के विधायक भ्रष्टाचार के खिलाफ अधिवक्ता संघ की ओर से चलाई जा रही मुहिम को प्रमुखता से विधानसभा के पटल पर रखे और अधिवक्ता संघ की इन 10 मांगों को मानने सरकार पर दबाव बनाएं।

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पांडे ने कहीं यह बात

अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राजेंद्र पांडे भाजपा नेता ओपी चौधरी एवं भाजपा जिला अध्यक्ष उमेश अग्रवाल सहित उनके साथ सैकड़ों की संख्या में आए भाजपा कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए उनके समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि यह भ्रष्टाचार की लड़ाई हम सब की लड़ाई है जिसमें भाजपा का साथ सराहनीय है। हम बिना किसी राजनैतिक राग द्वेष के इस लड़ाई को लड़ रहे हैं उम्मीद है कि सभी दल और सभी संगठन हमारी इस लड़ाई में साथ मिलकर भ्रष्टाचार से मुक्त समाज का निर्माण करने में सहयोग करेंगे।

भ्रष्टाचार बन गया है शिष्टाचार इसे बदलने की जरूरत है

रायगढ़ बार के वरिष्ठ अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह ने कहा कि जो भ्रष्टाचार है वह अब शिष्टाचार का रूप ले चुका है छत्तीसगढ़ की जनता रोज इस शिष्टाचार रूपी भ्रष्टाचार से परेशान है यह आंदोलन केवल अधिवक्ताओं का नहीं बल्कि जन आंदोलन है जिसमें जनता की सहभागिता भी बराबर बनी हुई है सभी राजनीतिक दलों और संगठनों का सहयोग अपेक्षित है क्योंकि आज भाजपा के कद्दावर नेता अपने दल बल के साथ धरना स्थल पर हमारा समर्थन करने के लिए और भ्रष्टाचार से लड़ने के लिए साथ देने यहां पहुंचे हुए हैं ऐसे में इन सभी का स्वागत है और उम्मीद है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ी जा रही यह लड़ाई अब हम और भी ज्यादा मजबूती के साथ लड़ेंगे।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment