अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

महिला रक्षा टीम प्रभारी ने दिया एनसीसी कैडेट्स को व्यक्तित्व विकास और अपराधों की दी जानकारी

On: February 21, 2022 1:28 PM
Follow Us:

*रायगढ़ (वायरलेस न्यूज़) । छात्र-छात्राओं, कामकाजी महिलाओं को महिला एवं साबइर अपराधों के प्रति जागरूक कर रही जिले की महिला रक्षा टीम द्वारा *आज दिनांक 21.02.2022 को डिग्री कॉलेज अन्तर्गत एनसीसी यूनिट के कैडेट्स* को शिक्षकगण की उपस्थिति में व्यक्तित्व विकास और अपराधों की जानकारी दिय गया ।

कार्यक्रम में महिला रक्षा टीम प्रभारी टीआई अंजना केरकेट्टा द्वारा कैडेट्स को चरित्र और व्यक्तित्व विकास के बारे में बताया गया । वे बताई कि एनसीसी कैडेट्स को सभी प्रकार की चुनौतियों से निबटने के शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत होना आवश्यक है, इसके लिये अनुशासित होकर समन्वय के साथ जीवन में आगे बढ़े । उन्होंने कहा कि आगे चलकर एनसीसी कैडेट्स सेना, पारा मिलिट्री के अलावा सरकारी नौकरियों में आते हैं । अभी से अपने चरित्र और व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देंवे, अनावश्यक अपना समय बर्बाद न करें । टीआई अंजना केरकेट्टा कैडेट्स को महिला संबंधी अपराधों की जानकारी देते हुये किसी प्रकार की छिंटाकशी या छेडखानी का विरोध कर पुलिस के पास शिकायत करने कहा गया । साथ ही बताई कि वर्तमान में युवा वर्ग सोशल मीडिया पर अपनी गुप्त सूचनाएं किसी से भी साझा कर देतें हैं जो ठीक नहीं है । सोशल मीडिया पर अनजान से दोस्ती या साइबर ठगों के झांसे में आकर बैंक एकाउंट की जानकारी बिल्कुल न दें । साबइर क्राईम होने पर तत्काल पुलिस को जानकारी देंवे । रक्षा टीम प्रभारी द्वारा कैडेट्स को पुलिस हेल्प लाइन नम्बर डॉयल 112, पुलिस कन्ट्रोल रूम नम्बर 94791-93299 पर कॉल कर पुलिस सहायता प्राप्त करना बताया गया । रक्षा टीम की महिल प्रधान आरक्षक मंजू मिश्रा द्वारा कैडेट्स को *अभिव्यक्ति ऐप* के बारे में बताया गया और उनके मोबाइल पर ऐप को इंस्टाल कराकर ऐप के जरिये किस प्रकार पुलिस सहायता प्राप्त ही जा सकती है, शिकायत पुलिस तक पहुंचाया जा सकता है , बताया गया । कार्यक्रम में रक्षा टीम की महिला आरक्षक रोज मेरी खेस और रेबिका कुजूर द्वारा कैडेट्स को जागरूकता पर्ची बांटा गया । कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स के साथ शिक्षकगण उपस्थित थे ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment