अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

माता-पिता की डांट फटकार से ट्रेन में बैठकर ओडिशा भागे दो नाबालिग बच्चे*

On: May 28, 2023 6:42 PM
Follow Us:

*थाने में रिपोर्ट के चंद घंटों बाद चक्रधरनगर पुलिस लापता बच्चों को ओड़िशा से वापस लायी रायगढ़*……

*रायगढ़* । दिनांक 26.05.2023 के सुबह पंजरीप्लांट चक्रधरनगर में रहने वाली दो लड़कियां उम्र करीब 13 और 14 साल अपने-अपने घर से बैग लेकर निकली थी । शाम तक लड़कियों को वापस नहीं आने पर परिजन आसपास पता लगाये, कहीं पता नहीं चलने पर थाना चक्रधरनगर में सूचना दिये । थाना प्रभारी चक्रधरनगर टीआई प्रशांत राव आहेर को द्वारा नाबालिग के गुम रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध *धारा 363 भादवि* का अपराध पंजीबद्ध कर अपने स्टाफ को पतासाजी में लगाया गया । चक्रधरनगर पुलिस को गुम बालिकाओं के सहेलियों से पूछताछ में जानकारी मिली कि दोनों अपने मित्रों को रेल्वे स्टेशन जाना बतायी थी । चक्रधरनगर पुलिस की एक टीम ने उस समय रायगढ़ से अप और डाउन दिशा में जाने वाली ट्रेनों का पता लगाया गया, जिस पर डाउन (ओड़िशा) की ओर लोकल ट्रेन जाने की जानकारी मिली, तत्काल सड़क मार्ग से टीआई प्रशांत राव, प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन और महिला आरक्षक अलिसा टोप्पो, बेलपहाड़ रेल्वे स्टेशन पहुंचे । जहां दोनों बच्चे मिले बैग लिये घूमते मिले, दोनों को वापस रायगढ़ लाया गया । पूछताछ में दोनों लड़कियों ने माता-पिता के डांट फटकार से घर से स्टेशन जाकर ओड़िशा वाली ट्रेन में बैठकर बेल पहाड़ जाना बताई हैं । चक्रधरनगर पुलिस को गुम बालिका के रिपोर्ट के मात्र 3 घंटों के भीतर बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब करने सफलता मिली है । दोनों लड़कियों की चाइल्ड लाइन में काउंसलिंग के बाद परिजनों के सुपुर्द किया गया है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

कतार में खड़े आमजन के बीच जाकर कलेक्टर ने सुनी फरियाद*

Leave a Comment