अन्तर्राष्ट्रीय अपराध खेल जगत छत्तीसगढ़ धर्म-कला-संस्कृति बिलासपुर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र राष्ट्रीय रेलवे साक्षात्कार हाईकोर्ट अन्य

रायगढ़ पुलिस को मिली शानदार कामयाबी पुसौर, कापू और धरमजयगढ़ में हुये ऑनलाइन फ्राड के 3 मामलों में जामताड़ा गिरोह के सदस्य गिरफ्तार

On: March 6, 2022 2:18 PM
Follow Us:

सीएसपी योगेश पटेल के नेतृत्ववाली वाली टीम झारखंड के देवघर और जामताड़ा जिले में लगातार दी गई दबिश, गिरफ्तार कर लाये 03 आरोपी

गिरफ्तार तीन आरोपियों से नकदी और 7 मोबाइलों की जप्ती हुआ ऑनलाइन फ्राड का पर्दाफाश…..

आरोपियों के सक्रिय 3 गिरोह गूगल पर अपलोड कर रखे हैं कई कम्पनियों के फेक कस्टमर केयर नम्बर….

ऑनलाइन ट्राजेक्शन, KYC अपडेट में मदद के बहाने डाउनलोड कराते हैं मोबाइल पर ऐप और उडा लेते हैं बैंक खातों से रूपये….

पुसौर में KYC अपडेट कराने तथा कापू और धरमजयगढ़ में कस्टमर केयर बनकर फ्राड गिरोह बनाये मोबाइल यूजर को शिकार…..

खरसिया में हुये दो साइबर अपराधों में सफलता के बाद लगातर तीन और मामलों में पुलिस को मिली सफलता…. *रायगढ़* । रायगढ़ के संवेदनशील एसपी श्री अभिषेक मीना के दिशा निर्देशन एवं एडिशनल एसपी लखन पटले के कुशल मार्गदर्शन पर सीएसपी योगेश कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम द्वारा जिले के *तीन थाने क्रमश: धरमजयगढ़, पुसौर और कापू* में घटित हुये जिनमें रायगढ़ पुलिस उपलब्ध संसाधनों का बखूबी प्रयोग कर आरोपियों को दीगर राज्य *झारखंड के जामताड़ा और देवघर* से गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है । पुलिस टीम द्वारा झारखंड में सक्रिय 3 गिरोह के 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया । पुलिस टीम द्वारा थाना कापू एवं धरमजयगढ़ मामले के 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर रायगढ़ लाया गया है, जिनसे *नकदी 46,500 रूपये तथा 7 मोबाइलों की जप्ती* की गई है । पुसौर थानाक्षेत्र के मामले के 3 आरोपी को जामताड़ा पुलिस साइबर थाने के मामले में ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेज दिया गया, जिन्हें शीघ्र पुसौर पुलिस प्रोडक्शन वारंट जारी कर आरोपियों को रायगढ़ लाया जावेगा । घटित अपराधों का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है –*थाना धरमजयगढ़ अप.क्र. 248/2021 धारा 420 IPC* के मामले में धरमजयगढ़ निवासी अनुज गोयल ऑनलाइन रूपये ट्रांजेक्शन के लिये एस.बी.आई. यूनो ऐप डाउनलोड कर अन्य के खाते में रूपये ट्रांजेक्शन कराना चाहा ऐप पर मोबाइल नम्बर ऐड नहीं कर पाने से गुगल में कस्टमर केयर नम्बर सर्च कर कॉल किया जो फ्राड गिरोह के सदस्यों द्वारा रिसीव कर अनुज गोयल को मदद का भरोसा दिलाकर उसके मोबाइल में ऐप डाउन लोड कराकर दो बार में 9,50,000 रूपये आहरण कर लिये ।

थाना पुसौर के अप.क्र. 68/2022 धारा 420 IPC* के मामले में NTPC LARA के कर्मचारी पोषण लाल बघेल उम्र 55 वर्ष के मोबाइल पर अज्ञात कॉलर द्वारा दिनांक 31/01/2022 को बीएसएनएल ऑफिस से बोल रहा हूँ कहकर केवाईसी अपडेट के नाम पर केवाईसी सपोर्ट नामक एप्लीकेशन डाउनलोड कर 10 रूपये का SBINET BANKING के द्वारा ट्रांजेक्शन करवाया जिसके बाद पोषण लाल बघेल के खाते से कई बार ऑनलाइन ट्रांजेक्शन से 4,18,000 रूपये आरोपी द्वारा आहरण कर लिया गया ।थाना कापू के अप.क्र. 30/2022 धारा 420 IPC* में मोबाइल दुकान चलाने वाले बनवारी दास महंत द्वारा दिनांक को रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.02.2022 को अरविंद चौहान को 1500 रू. Phone pe किया था जो इसके मोबाइल पर Success दिखाया पर अरविंद चौहान के खाते में नहीं गया । तब बनवारी दिनांक 26.02.2022 को Phone pe, Customer Care को फोन किया था । उधर फ्राड गिरोह के सदस्य Phone pe में जो पैसा फांसा है उसे वापस लेने के लिये बनवारी के मोबाइल पर Any Desk लोड करवाकर बनवारी के खाते से 3,93,683 रू निकाल लिये । *कापू थाना मामले के गिरफ्तार आरोपी* – अताउल अंसारी पिता हनिफ मिंया उम्र 37 साल सरफराज अंसारी पिता मोहम्द शहादत हुसैन उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी ग्राम कपसा थाना सारठ जिला देवघर झारखंड अपने मेमोरंडम बयान पर बताये कि बेरोजगार हैं, ऑनलाइन ठगी का कार्य करते हैं । दिनांक 26.02.2022 को कस्टमर केयर बनकर मोबाइल धारक 8435505996 (बनवारी दास महंत, कापू) को कॉल कर Any Desk ऐप मोबाइल पर डाउनलोड कराकर देवघर से मोबाइल धारक के मोबाइल को ऑपरेट कर अलग-अलग किस्त में 3,93,683 रूपये निकाले । अताउल 180000 रूपये तथा सरफराज 2,13,683 रूपये हिस्सा लिये । दोनों घरेलू काम और खाने-पीने में काफी रकम खर्च करना बताये । आरोपियों के मेमोरेंडम पर 10,000-10,000 रूपये एवं दोनों के दो मोबाइल एवं 3 सिम की जप्ती की गई है । *धरमजयगढ़ थाना के गिरफ्तार आरोपी* – गुड्डू अंसारी पिता मंजूर अंसारी उम्र 25 सालनिवासी बनगढ़ी थाना फतेहपुर जिला जामताड़ा (झारखंड) अपने मेमोरेंडम बयान पर बताया कि अपने कुछ दोस्तो के साथ मिलकर ऑनलाइन ठगी का काम करता है । दिनांक 25.11.2021 को अपने *तीन दोस्त- मुईनुद्दीन ग्राम खुटोजारी, आशिक अंसारी खुटोजोरी डोंगरिया और सादिक अंसारी ग्राम खुटोजोरी बाराटोली* के साथ मिलकर अपने हैंडसेट से मोबाइल नम्बर 9131058226 के धारक (अनुज गोयल धरमजयगढ़) को गुगल ऐप के माध्यम से कस्टमर केयर बनकर कॉल किये मोबाइल धारक झांसे में आ गया जिसका फायदा उठाकर दो बार में 9.5 लाख रूपये अपने बनाये दो खातों में ट्रांसफर किया । उसके बाद कई लोगों के PayTM पर रूपये ट्रांसफर कर निकाल लिये । रूपये को चार हिस्से में बांटे, आरोपी गुड्डू अंसारी 2 लाख रूपये हिस्से में पाना बताया और मुईनुद्दीन 2 लाख, आशिक अंसारी 3 लाख, सादिक अंसारी 2.5 लाख रूपये लेना बताया । आरोपी आरोपी गुड्डू अंसारी से नकद 26,500 रूपये और एक मोबाइल की जप्ती की गई है । आरेपी द्वारा अपने हिस्से के दो लाख रूपये में कुछ रूपए घरेलू खर्च और खाने-पीने में खर्च करना बताया । आरोपी के तीनों साथी फरार है । *पुसौर थाने के अप.क्र. 68/2022 धारा 420 IPC* मामले में हिरासत में लिये गये आरोपी राजेन्द्र मंडल पिता गुलु मंडल उम्र 22 वर्ष (2) सूरज मंडल पिता ईश्वर मंडल उम्र 25 (3) मुकुल कुमार पिता हरि मंडल उम्र 21 वर्ष सभी निवासी रामपुर माधोपुर थाना फरमाण्ड जिला जामताड़ा (झारखंड) पूछताछ में पुलिस टीम को बताये कि इनका गिरोह लोगों को मैसेज भेजकर या कस्टमर केयर बनकर KYC अपलोड करने Play Stor से उनके मोबाइल पर Team Veiwer डाउनलोड करने के बाद 10 रूपये का रिचार्ज करने पर ATM कार्ड का ‍विवरण प्राप्त कर रूपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लेते हैं । तीनों आरोपियों द्वारा दिनांक 31/01/2022 को बीएसएनएल कस्टमर केयर बनकर केवाईसी अपडेट के नाम पर ऑनलाइन ठगी कर 4,18,000 रूपये प्राप्त करना स्वीकार किये । आरोपियों को जामताड़ा पुलिस द्वारा साइबर थाने के अपराध में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है ।गिरफ्तार आरोपी

अताउल अंसारी पिता हनिफ मिंया उम्र 37 साल ग्राम कपसा थाना सारठ जिला देवघर (झारखंड),
,सरफराज अंसारी पिता मोहम्द शहादत हुसैन उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी ग्राम कपसा थाना सारठ जिला देवघर (झारखंड), गुड्डू अंसारी पिता मंजूर अंसारी उम्र 25 सालनिवासी बनगढ़ी थाना फतेहपुर जिला जामताड़ा (झारखंड)

जप्ती – तीनों आरोपियों से नकद 46500 रूपये, 7 मोबाइल सिम लगा हुआ तथा 2 सिम अलग से वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन पर सीएसपी योगेश कुमार पटेल के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल थाना प्रभारी कापू ए.के.बेक, उप निरीक्षक आर.एस.तिवारी थाना पुसौर, प्रधान आरक्षक उमाशंकर धृतांत थाना धरमजयगढ़, आरक्षक धनंजय कश्यप, प्रशांत पंडा साबइर सेल, आरक्षक दिनेश गोंड थाना पुसौर, आरक्षक सुकदेव साय थाना कापू एवं महिला आरक्षक अम्ब्रेसिया टोप्पो थाना धरमजयगढ़ की आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में अहम भूमिका रही है ।

Author Profile

Amit Mishra
Latest entries

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Join Instagram

Join Now

Also Read

कलेक्टर संजय कुमार जैन और एसपी सुरेंद्र कुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर तिरंगा यात्रा का किया शुभारंभ

सुप्रीम कोर्ट ने कार्यरत शिक्षकों को TET परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए 31अगस्त 2028 तक का समय-सीमा निर्धारित किया है-राजेश चटर्जी सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को TET परीक्षा आयोजित करने का आदेश दिया है TET परीक्षा उत्तीर्ण नहीं ! हजारों शिक्षकों की नौकरी खतरे में है ?

छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई* *ओवररेटिंग मामले में दो आबकारी उप निरीक्षक निलंबित*

मुंगेली में औद्योगिक विकास की नई शुरुआत, बीईएमएल संयंत्र बनेगा विकास का आधार: कलेक्टर* *जिले में खुलेगा छत्तीसगढ़ का पहला हैवी अर्थ मूविंग इक्वीपमेंट निर्माण संयंत्र*

बिलासपुर शहर वृत्त केे 81% उपभोक्ताओं के बिजली बिल में आई कमी

छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट आर्गेनाइजेशन का खरसिया में शपथग्रहण समारोह संपन्न। पत्रकारों को निडरता से कार्य करने के लिए पत्रकार सुरक्षा कानून होना अतिआवश्यक – व्यास पाठक

Leave a Comment